SHIVPURI NEWS - कर्बला के पुल पर फिर अपनी सीमा का सीमांकन करने आया तेंदुआ

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के माधव नेशनल पार्क की सीमा से सटे क्षेत्रों में बार बार तेंदुए की आमद दर्ज हो रही है। इस बार आधी रात तेंदुआ कर्बला के पुल पर नजर आया है। इससे पूर्व वह झांसी रोड पर स्थित खेत सिंह खंगार कॉलोनी में अपनी आमद दर्ज करा रहा है।

वन विभाग ने तेंदुए से बचाव के लिए झांसी रोड पर एक पर्चे चिपकाकर एडवाइजरी जारी कर दी,इस पर्चे का सीधा सा मतलब था कि अपनी सुरक्षा ही अपना बचाव है। खेतसिंह खंगार कॉलोनी में तेंदुआ लगातार गाय और कुत्तो का शिकार है,आम जन भयभीत स्थिति में वह अपना जीवन यापन कर रहे है।

अब बीते रोज फिर तेंदुआ कर्बला के पुल पर नजर आया है,इस तेंदुए की वीडियो किसी कार चालक ने बनाई थी। कर्बला के क्षेत्र में गुड मॉर्निंग वॉक पर निकलते है। इस क्षेत्र में वैसे तो कोई रहवास नही है कर्बला से लेकर दो बच्ची चौराहे तक सडक की दोनो ओर झाडिया उग रही है।

इस तेंदुए के आगमन के कारण अब उन लोगों में घबराहट होगी जो इस क्षेत्र में सुबह की सैर पर आते है,सुबह बच्चे सहित महिला भी इस क्षेत्र में सुबह वॉक पर निकलते है। रात में तेंदुआ भी इस क्षेत्र में नाइट गश्त में निकल रहा हैं। अगर यह तेंदुआ सुबह तक इस क्षेत्र में झाड़ियों में सुबह तक छुपा रहा तो किसी भी घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।