SHIVPURI NEWS - भाजपा से नव मतदाताओं का जोड़ने का काम कर रहे है शिवकुमार गौतम

Bhopal Samachar

शिवपुरी। वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे देश में जारी हैा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपनी सदस्यता का रिन्यूअल कराकर इस अभियान की शुरुआत की। उसके बाद पूरे देश में पार्टी ने अपने परिवार को बढ़ाने के लिए काम शुरू कर दिया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी के कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार गौतम भी पार्टी की सदस्यता अभियान को गति देने के लिए नव मतदाताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने का काम शुरू कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार गौतम ने बताया कि  पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। इसमें पुराने सदस्यों की सदस्यता रिन्यूअल की जा  रही है वही नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। मेरा फोकस है पार्टी में नव मतदाताओं को जोड़ने का है। इसलिए ही युवाओं को पार्टी की रीति नीति समझने देते हुए राष्ट्र हित में काम करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के परिवार का सदस्य बनाया जा रहा है।

इसलिए जब से पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हुआ है उस दिन से लगभग 300 नव मतदाताओं को पार्टी का सदस्य बनाया गया है। मेरा 1 हजार नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।