SHIVPURI NEWS - ग्वालियर फोरलेन पर तेंदुए की सड़क दुर्घटना में मौत

Bhopal Samachar

शिवपुरी। ग्वालियर-शिवपुरी फोरलेन सडक पर खूबत घाटी पर स्थित ओवरब्रिज पर आज एक तेंदुए की लाश मिली है। तेंदुआ की मौत किसी वाहन के रौंदने के कारण हुई है। आज सुबह राहगीरों ने जब तेंदुए की खून से सनी लाश को देखा तो माधव नेशनल पार्क को सूचना दी। बताया जा रहा है कि तेंदुआ सड़क की जाली से सडक पर आया है। मोके पर पहुंची पार्क की टीम तेंदुए के शव को अपने साथ ले गई।

शिवपुरी-ग्वालियर हाईवे पर खूबत घाटी से लेकर 18वीं बटालियन तक माधव नेशनल पार्क के वन्य जीवों को दुर्घटना से बचाने के लिए 6.59 किलोमीटर का ओवर ब्रिज बनाया गया हैं। ओवरब्रिज के नीचे वन्य जीवों के लिए अंडरपास भी बनाए गए हैं। जिससे नेशनल पार्क के वन्य प्राणी आसानी से आ जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त वन्य जीव हाईवे पर नहीं आ सके इसके लिए ओवरब्रिज पर जालिया लगाई गई हैं। इन्हीं जालियों पर वाहनों के शोर को रोकने के बांस भी लगाए गए हैं।

लेकिन कुछ ही महीनों के भीतर इस ओवरब्रिज पर कई जगह से टूट चुकी हैं। इन्हीं टूटी हुई जातियों में से निकलकर वन्य जीव ओवरब्रिज पर आ जाते हैं। यही वजह रही कि आज रात एक तेंदुआ ओवरब्रिज पर जा पहुंचा। जहां किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

बताया गया हैं रात में दुर्घटना का शिकार हुआ तेंदुआ सुबह से सड़क पर डला रहा जब राहगीरों ने इसकी सूचना नेशनल पार्क को दी तब कहीं जाकर उसके शव को हटाया गया। इससे नेशनल पार्क की टीम की गश्त प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हुए हैं। ऐसे में अगर दुर्घटना के तत्काल बाद अगर तेंदुए को उपचार मिलता तो उसकी जान बच भी सकती थी।