SHIVPURI NEWS - ऋषि पंचमी पर सिंध के घाट पर मॉ के साथ गई बालिका की मौत, जिले में टोटल 3 मौत

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले की कोलारस अनुविभाग के पचावली गांव में सिंध नदी के घाट पर अपनी मॉ के साथ नहाने गई बालिका की पानी में डूबने से मौत होने की खबर मिल रही हैं। बताया जा रहा है कि मृत बालिका की मॉ ने ऋषि पंचमी का व्रत रखा था वह स्नान और पूजा के लिए सिंध के घाट पर गई थी। वही भौंती थाना सीमा मे महिला को नहाते समय सांप ने डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के शिवपुरी-झांसी लिंक रोड़ की क्रॉसिंग पर एक कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। इस घटना में पिता की मौत हो गई।
 

ऋषि पंचमी पर सिंध के घाट पर मॉ के साथ गई थी 

जानकारी के मुताबिक पचावली गांव की महिलाएं ऋषि पंचमी पर रविवार की दोपहर सिंध नदी के घाट नहाने और पूजा अर्चना करने गई हुई थी। 14 साल शिवानी चिड़ार पुत्री प्रभान चिड़ार अपनी मां विनोदी बाई चिड़ार के साथ सिंध नदी के घाट गई हुई थी। इसी दौरान जब सभी महिलाएं पूजा पाठ और नहाने में लगी थी। तभी शिवानी का नहाते वक्त पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चली गई थी।

कुछ देर बाद जब शिवानी की मां विनोदी बाई ने बेटी को तलाश किया तो तो बेटी के कपड़े घाट रखे हुए मिले थे। इसके बाद शिवानी की खोज शुरू की गई थी। लेकिन कुछ देर वाद शिवानी शव पानी में तैरता मिला। मौके पर मौजूद लोग बालिका को नजदीकी अस्पताल लेकर गए थे। जहां डॉक्टर 14 साल की शिवानी चिड़ार को मृत घोषित कर दिया। रन्नौद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

महिला का किया सांप ने शिकार, मौत 

भौंती थाना क्षेत्र के माचमौर गांव की एक महिला को नहाते वक्त सांप ने काट लिया। परिजनों को इसका पता महिला के मुंह से झाग आने के बाद चला। महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां दो घंटे के उपचार के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने महिला की मौत को संदिग्ध मानते हुए मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया

पिछारे अनुविभाग के भौंती थाना सीमा में आने वाले गांव माचमौर में एक महिला को नहाते समय सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक 60 वर्षीय शांति गुर्जर को घर के आंगन में नहाते वक्त सांप ने काटा था। मृतका को सांप के द्वारा काटते हुए किसी ने नहीं देखा था, लेकिन वह बेहोश हो गई थी।

ग्रामीण अर्जुन सिंह तोमर ने बताया कि बेहोश होने के बाद परिजन उन्हें मंदिर लेकर पहुंचे। कुछ देर बाद शांति देवी के मुंह से झाग निकलते देख पता लगा की उन्हें सांप काटा था। तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन उपचार के दो घंटे बाद उनकी मौत हो गई।

सुरवाया थाना सीमा में कार ने रौंद दिया 

शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के शिवपुरी-झांसी लिंक रोड़ की क्रॉसिंग पर एक कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। इस घटना में पिता की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, अमोला थाना क्षेत्र के मामोनी खुर्द गांव का रहने वाला राम सेवक लोधी (54) का बेटा नवल सिंह मिर्गी की बिमारी से ग्रसित था। नवल सिंह का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। आज नवल को मिर्गी का दौरा पड़ा था। इसके बाद राम सेवक लोधी बाइक से अपने बेटे नवल को दिखाने के लिए मेडिकल कॉलेज आ रहा था।

इसी समय सुरवाया थाना क्षेत्र के शिवपुरी-झांसी लिंक रोड़ की क्रॉसिंग पर कोटा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। घटना के बाद सुरवाया थाना पुलिस ने घायल पिता पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां राम सेवक लोधी ने दम तोड़ दिया। वहीं नवल का उपचार जिला अस्पताल में जारी हैं। सुरवाया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया हैं।