SHIVPURI NEWS - अकादमी से 2 खिलाड़ियों को हुआ मप्र की किक्रेट टीम में चयन

Bhopal Samachar

शिवपुरी। श्रीमंत माधव राव सिंधिया शासकीय खेल परिसर में संचालित देश की पहली महिला क्रिकेट अकादमी की खिलाड़ी प्राजंलि दुबे और वैभवी खेमरिया अब मध्यप्रदेश टीम से खेलेंगी। उनका चयन मध्य प्रदेश की महिला अंडर-19 टीम में हुआ है।

क्रिकेट अकादमी के मुख्य कोच अरुण यादव ने बताया कि शिवपुरी से पहले भी अंडर-19 टीम में 9 सीनियर खिलाड़ी चुने जा चुके हैं। अब अकादमी के दो खिलाड़ी फिर से चयनित हुए हैं। इनमें प्राजंलि दुबे ऑफ स्पिनर के साथ बैट्समैन हैं। वैभवी बैटिंग ऑलराउंडर हैं। मध्य प्रदेश का कैंप इंदौर में आयोजित किया गया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इन दोनों खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

खेल और युवा कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित राज्य महिला क्रिकेट अकादमी की चयन ट्रायल जिला खेल परिसर में 9 एवं 10 सितम्बर को प्रातः 8 से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। चयन ट्रायल में ऐसे बालिका क्रिकेट खिलाड़ी जिनकी आयु 14 से 21 वर्ष के मध्य हो वह सीधे चयन ट्रायल में सम्मिलित हो सकती है।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ. केके खरे ने बताया कि चयन ट्रायल में सम्मिलित होने बालिका खिलाड़ी को अपने साथ मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है। मूल प्रमाण पत्रों में अंक सूची, जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 5 पासपोर्ट साइज फोटो, क्रिकेट खेल संबंधी प्रमाण पत्र देने होंगे।