SHIVPURI NEWS - पति से झगड कर फेसबुक वाले फ्रेंड के पास पहुंची विवाहिता, 20 दिन गुजारे उसके साथ

Bhopal Samachar

शिवपुरी। जिले से लापता हुई महिला 25 दिन बाद उत्तर प्रदेश में रहने वाले अपने फेसबुक फ्रेंड के घर से मिली। दरअसल करैरा कस्बे की रहने वाली महिला उम्र 24 साल का पति से इस बात को लेकर झगड़ा हो गया क्योंकि वो उसे इसके फेसबुक फ्रेंड से बात करने से रोक रहा था। इसके बाद महिला पति को छोड़कर फेसबुक फ्रेंड के पास बेंगलुरु चली गई थी।

पति के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद करैरा पुलिस ने 25 दिन बाद 750 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के रोबर्टगंज (सोनभद्र) के रहने वाले फेसबुक फ्रेंड के घर से महिला को ढूंढ लिया है। महिला को करैरा पुलिस साथ लेकर आई और पति को सुपुर्द कर दिया।

विवाहिता की दोस्ती बेंगलुरु के मनोज कुमार से फेसबुक के जरिए हुई थी। दोस्ती होने के बाद दोनों के बीच लम्बी बातें भी होने लगी थी। 30 अगस्त को मनोज से बात करने की बात पर महिला का पति से झगड़ा हुआ। इससे नाराज होकर महिला घर से कहीं चली गई हो गई थी। पति ने पत्नी के लापता होने की शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस महिला की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।

करैरा पुलिस ने महिला की तलाश शुरू किया लेकिन मोबाइल लोकेशन न मिलने से उसका पता नहीं लग सका था। बाद में पुलिस को महिला की पहली लोकेशन बेंगलुरु और फिर बाद में उत्तर प्रदेश के रोबर्टगंज (सोनभद्र) में मिली थी। लोकेशन मिलने के बाद करैरा पुलिस 750 किलोमीटर यूपी के सोनभद्र पहुंच गई थी। यहां पुलिस को महिला उसके फेसबुक फ्रेंड के घर मिली।

पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिये मनोज कुमार से हो गई थी। उस वक्त मनोज कुमार बेंगलुरु में रहकर नौकरी करता था। उससे फेसबुक और फोन के जरिये बात होने लगी थी। फ्रेंड से बात करने पर पति से लड़ाई हो गई थी। इसी कारण वह पति से नाराज होकर उसे छोड़कर फेसबुक फ्रेंड मनोज कुमार से मिलने बेंगलुरु चली गई, बाद में उसी के साथ उसके गांव नधीरा सोनभद्र पहुंच गई थी।