SHIVPURI NEWS - 15 दिन बंद रहेगी मडीखेडा की सप्लाई, फायर फायटर से होगी पूर्ति

Bhopal Samachar

शिवपुरी। मड़ीखेड़ा डैम आधारित जल प्रदाय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने हेतु मुख्य पाइप लाइन परिवर्तन किये जाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक मडीखेडा डैम से होने वाली जल प्रदाय व्यवस्था बंद रहेगी।
 
मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि शहरवासियों को होने वाली पेयजल असुविधा के लिए खेद है। नगर पालिका द्वारा आवश्यकतानुसार टैंकरों के माध्यम से जल प्रदाय किया जाएगा। समस्याग्रस्त क्षेत्रो में यथा संभव फायर फाइटर टैंकर के माध्यम से मांग अनुसार पेयजल परिवहन कर उपलब्ध कराया जायेगा।