HOTEL RAJ PALACE SHIVPURI में दिल्ली से आए इंजीनियर की मौत

Bhopal Samachar

शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर के होटल राज पैलेस से मिल रही है जहां दिल्ली का रहने वाला एक इंजीनियर शिवपुरी के होटल राज पैलेस में रूका हुआ था, सुबह स्टाफ ने रूम में जाकर देखा तो इंजीनियर मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद होटल का मैनेजर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा,लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह 20 सितंबर से होटल में रूका हुआ था और उसकी 2 से 3 दिनों से तबियत खराब थी।

होटल राज पैलेस शिवपुरी के कर्मचारी ने बताया कि 20 सितंबर 2024 को होटल में दिल्ली का रहने वाला जगजीत सिंह आया और उसने रूम लिया। जिसके बाद हमने एंट्री करके उसे रूम दे दिया। जिसके बाद इंजीनियर की 2 दिनों बाद तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई, और 3 से 4 दिनों तक उसकी तबीयत खराब हो रही।

जिसके बाद आज सुबह जब उनके रूम में जाकर देखा गया था वह मृत अवस्था में होटल के रूम में पड़े हुए थे। जिसके बाद हम लोग इंजीनियर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि जगजीत सिंह स्मार्ट मॉल में इंजीनियर थे। उनको परिवार को सूचना दे दी गई हैं।