SHIVPURI NEWS - भगवान राम पर अर्मयादित पोस्ट, वाल्मीकि रामायण का अपने हिसाब से अनुवाद

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना सीमा में रहने वाले एक युवक ने हिंदुओं के आराध्य देव भगवान राम पर अर्मयादित टिप्पणी भरी पोस्ट फेसबुक पर कर दी। इस पोस्ट के बाद हिन्दू धर्म के लोगो की भावना आहत हुई। इस विवादित पोस्ट के खिलाफ आवेदन रन्नौद थाने में सौंपा गया इस आवेदन पर रन्नौद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार रन्नौद कस्बे में रहने वाले भीम आर्मी के कार्यकर्ता कल्याण जाटव पुत्र पप्पू जाटव निवासी ग्राम धंदेरा हाल ग्राम बामौरकला ने अपने फेसबुक अकाउंट से भगवान राम और सीता माता पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए पोस्ट कर दी। इस पोस्ट के बाद सोशल पर इस पर कमेंट आने लगे थे।

कल्याण जाटव ने वाल्मीकि रामायण का एक पन्ने से पर लिखे दोहे को अपने हिसाब से अनुवाद करते हुए सोशल पर पोस्ट कर दिया। इससे सकल हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई। कल्याण जाटव अपनी पोस्ट के नीचे आ रहे कमेंट पर भी अपने वाल्मीकि रामायण का हवाला देते हुए जवाब भी दे रहा था।

रन्नौद में निवास करने वाले रोहित उर्फ भीम पुत्र विजय बोहरे उम्र 36 साल ने हिन्दू धर्म प्रेमी लोगो के साथ जाकर इस मामले को लेकर पोस्ट का स्क्रीन शॉट और एक शिकायती आवेदन रन्नौद पुलिस को दिया। रन्नौद पुलिस ने कल्याण जाटव के खिलाफ  अपराध क्र. 160/24 धारा 299 बी.एन.एस. का पकारण कायम कर विवेचना में लिया गया।