SHIVPURI NEWS - विधायक के पत्र पर इन सरकारी कर्मचारियों के अटैचमेंट समाप्त, वापस भेजा

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी कार्य व्यवस्था के बहाने शिवपुरी मंडी के सहायक उपनिरीक्षक, बाबू और भृत्यों को दूसरी मंडियों में अटैच कर दिया था। दो महीने पहले शिवपुरी विधायक ने भी किसानों की संख्या को देखते हुए शिवपुरी मंडी में कर्मचारियों की कमी को लेकर संयुक्त संचालक ग्वालियर को पत्र लिखा था। विधायक देवेंद्र जैन ने अतिरिक्त कर्मचारियों की पदस्थी की मांग रखी थी।

मंडी बोर्ड आंचलिक कार्यक्रम ग्वालियर के संयुक्त संचालक आरपी चक्रवर्ती ने 18 जुलाई को 8 अटैचमेंट खत्म कर दिया है। कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सहायक उप निरीक्षक शाहरुख खान को छह माह के लिए संयुक्त संचालक कार्यालय ग्वालियर अटैच किया था। अब एएसआई शाहरुख को 18 जुलाई को वापस शिवपुरी मंडी भेज दिया है।

इसी तरह दतिया मंडी में अटैच सहायक उपनिरीक्षक प्रीतम सिंह मौर्य, मुरैना जिले की बानमौर मंडी में अटैच सहायक उप निरीक्षक पूरन सिंह छावरी, मुरैना की कैलारस मंडी में अटैच सहायक उपनिरीक्षक दिनेश पाल सिंह जादौन, प्रतिनियुक्ति पर बदरवास मंडी में अटैच भृत्य दिनेश पटेलिया को प्रतिनियुक्ति और अशोकनगर
मंडी में अटैच भृत्य रघुवीर सिंह अहिरवार को वापस शिवपुरी भेजा है।

वहीं शिवपुरी मंडी के सहायक वर्ग-3 ज्ञानेंद्र पाराशर की 10 जुलाई को बैराड़ मंडी में सप्ताह में तीन दिन के लिए कोलारस मंडी ड्यूटी लगा दी थी। आदेश निरस्त कर दिया है। इसी तरह शिवपुरी मंडी के सहायक ग्रेड-2 एसएम जायसवाल की 10 जुलाई को सप्ताह में तीन दिन बैराड़ मंडी ड्यूटी लगा दी थी। दोनों बाबुओं को भी शिवपुरी मंडी वापस भेज दिया है।