SHIVPURI NEWS -साढे तीन साल के देव पर कुत्ते का हमला, होठ और गाल से मांस के टूकडे खीच ले गया

Bhopal Samachar

कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना सीमा में देहरदा सडक गांव में बीते रोज दोपहर के समय देहरदा गांव में रहने वाले एक साढ़े तीन साल के बालक पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। इस हमले में आवारा कुत्ता बालक का होठ और गाल से मास टुकडे खींच ले गया। घायल बालक का अब इलाज ग्वालियर चल रहा है जहां उसकी अब सर्जरी की जाऐगी।

देहरदा गावं के रहने वाले पेशे से मजदूर राजकुमार जाटव ने बताया कि उसका साढ़े तीन साल का बेटा देव जाटव शनिवार को बगीचे में खेल रहा था। इसी दौरान एक कुत्ते ने उस पर अचानक से हमला कर दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्ते ने अपने दांतों से बेटे का मुंह नोच लिया, इससे बेटे के होंठ सहित गाल का हिस्सा अलग हो गया।

बेटे को उपचार के लिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों से उसे रेफर कर दिया। राजकुमार का कहना है कि जिस कुत्ते ने बेटे को काटा था उस कुत्ते को पहले आस-पास कभी नहीं देखा।

मदद की गुहार
राजकुमार जाटव का कहना है कि बेटे देव को ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके मुंह की सर्जरी होनी है। इसमें एक से डेढ़ लाख रूपए का खर्चा बताया है। उसके तीन बेटी और दो बेटे हैं। वह मजदूरी कर जैसे तैसे अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। इतने पैसे उसके पास नहीं हैं। ऐसे में प्रशासन से कोई मदद मिले तो बेटे का उपचार संभव हो सकता है।