SHIVPURI NEWS - किसान का अनोखा विरोध प्रदर्शन: परिसर में बीज फैलाकर रेंजर पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Bhopal Samachar

शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर के कलेक्ट्रेट कार्यालय से मिल रही हैं जहां आज एक किसान दंपति का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। किसान ने कलेक्ट्रेट परिसर में मूंगफली के बीज फैलाकर अधिकारियों के समक्ष अपना विरोध प्रदर्शन किया। यह देख अधिकारियों में हड़कंप मच गया। साथ ही किसान दंपति की समस्या को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार पिछोर विधानसभा क्षेत्र के ऊमरीकला गांव का रहने वाला जगत सिंह लोधी और उसकी पत्नी ने बताया कि उसकी 14 बीघा पट्टे की जमीन से लगी हुई फॉरेस्ट की जमीन है। दंपति का आरोप है कि रेंजर अनुराग तिवारी, मनोज जाटव और वीट गार्ड वीरेन्द्र कोली के संरक्षण में खुलेआम वीट आसपुर की सैकड़ों बीघा वन भूमि पर अवैध रूप से मूंगफली की फसल की जा रही है।

जिस कारण से दबंगों ने उनका खेत पर पहुंचने का रास्ता बंद कर दिया है। वह अपनी फसल नहीं बो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। आज इसी समस्या को लेकर वह कलेक्टर के पास शिकायत लेकर आए हैं। दंपति का कहना है कि सुनवाई नहीं होने तक वह कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरना देंगे।