SHIVPURI NEWS - NSQ सर्टिफिकेशन पास करने वाला पहला उप स्वास्थ्य केन्द्र बना सुरवाया

Bhopal Samachar

शिवपुरी। जिले के सतनवाडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाला उप स्वास्थ्य केन्द्र सुरवाया अधोसंरचना से लेकर सेवा प्रदायगी में राष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरा है। उप स्वास्थ्य केन्द्र सुरवाया ने एमक्यूएस सर्टिफिकेशन हासिल कर जिले के पहले उप स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा प्राप्त किया है।

जिसके तहत शासन से तीन लाख से अधिक की राशि प्रदाय की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा स्वास्थ्य संस्थाओं की अधोसंरचना से लेकर सेवा प्रदायगी तक का मूल्यांकन राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। जिसमें सफलता के पृथक -पृथक स्तरों के लिए संस्था को प्रोत्साहन के रूप में 1 से 5 लाख रुपए तक की राशि विभिन्न स्तर पर दी जाती है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय क्वालिटी एइंशोरेश एनक्यूएस में राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य संस्थाओं का मूल्यांकन किया जाता है और सफल होने वाली संस्था को तीन लाख से अधिक रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। उल्लेखनीय है कि शिवपुरी जिले में लगभग 30 स्वास्थ्य संस्थाओं का एनक्वास का निरीक्षण किया जाना है जिनमें से 12 स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण सपन्न हो चुका है। जिसमें उप स्वास्थ्य केन्द्र सुरवाया की सफलता प्राप्त कर एनक्यूएस सर्टीविकेट प्राप्त किया है।

सफलता के लिए आवश्यक 70 प्रतिशत अंकों के एवज में 83 प्रतिशत अंक अर्जित किए है। इसके लिए नोडल अधिकारी एनक्यूएस डॉ संजय ऋषीश्वर के नेतृत्व में डीपीएम डॉ शीतल व्यास, सीपीएचसी कंसल्टेंट डॉ हेमंत रावत, ज्योत्सना डीन द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र पर पदस्थ कम्यूनिटी हेल्थ आफीसर सुश्री रूबीना खातून एवं एएनएम सुश्री दीपा शाक्य, आशा सुपर वाईजर नीतू गुप्ता को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संस्था का रख रखाब एवं सेवा प्रदायगी का प्रशिक्षण प्रदाय किया गया था।

इसके लिए जिला स्तरीय टीम द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र कई बार भ्रमण भी किया गया। राष्ट्रीय स्तर से निरीक्षण दल के रूप में एनएचआरसी से अभ्युदय शक्ति तिवारी, बैष्णवी सुंदरी ने निरीक्षण कर अपना प्रतिवेदन सौंपा था उसके आधार पर शिवपुरी जिले का उप स्वास्थ्य केन्द्र सुरवाया सफलता प्राप्त करने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्रों में जिले का पहला केन्द्र बन पाया है।