SHIVPURI NEWS - छत पर सो रहे 50 वर्षीय युवक को सांप ने काटा, रास्ते में मौत

Bhopal Samachar

शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर के जिला अस्पताल से मिल रही हैं जहां आज सुबह 4 बजे एक 50 वर्षीय युवक अपनी छत पर सो रहा था तभी उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। युवक को तत्काल ही बैराड़ के दोहरिया दुल्हादेव पर ले जाया गया। लेकिन वहां पर युवक को आराम ना पड़ने पर उसे परिजन शिवपुरी के जिला अस्पताल ले ही जा रहे थे तभी युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार जवाहर आदिवासी निवासी लालपुर बैराड़ ने बताया कि कल रात को मेरा भाई अजमेर सिंह आदिवासी उम्र 50 साल छत पर सो रहा था। तभी उसे सुबह 4 बजे उसे सांप ने काट लिया। जिसके बाद हम उसे दोहरिया लेकर पहुंचे,लेकिन वहां पर उसे आराम नहीं मिला। जिसके बाद हम उसे एंबुलेंस की मदद से शिवपुरी के जिला अस्पताल ले ही जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।