SHIVPURI NEWS - जमा है बादलों का डेरा, रिमझिम बरसे, अभी तक 302.60 मि.मी.

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में पिछले 24 घंटे से आसमान में बादलों ने अपना डेरा जमा रखा है। आज रविवार को दोपहर 12 के बाद आधा घंटो रिमझिम बारिश हुई,इस बारिश को देखकर लोग खुश हुआ कि आज संडे को बरसते पानी में फंनडे बनेगा,लेकिन लोगों के मन में निराशा हाथ लगी।

आसमान में लदे बादलो ने आधा घंटा ही रिमझिम बारिश की,उससे मौसम तो सुहाना हो गया। शाम तक आसमान में बादल लदे रहे लेकिन बरस नहीं और ना ही धूप निकली। मौसम सुहाना होने के कारण शहर की पर्यटक स्थलों पर आज लोग पहुंचे थे।

शिवपुरी जिले में 01 जून 2024 से अभी तक 302.60 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 281.86 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी। भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 836.54 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।

उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 351.50 मि.मी., बैराड़ में 219 मि.मी., पोहरी में 249 मि.मी., नरवर में 349 मि.मी., करैरा में 209.61 मि.मी., पिछोर में 294 मि.मी., कोलारस में 421.60 मि.मी., बदरवास में 371.70 मि.मी. तथा खनियाधाना में 258 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।