SHIVPURI NEWS - ससुराल में 25 वर्षीय विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली, मायके से लौटी थी

Bhopal Samachar

कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना सीमा में आने वाले गांव मोहराई में एक 25 वर्षीय विवाहिता की लाश उसी के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। बताया जा रहा है कि विवाहिता घटना वाले दिन ही अपने मायके से शादी करके लौटी थी,विवाहिता के मायके में पति-पत्नी के बीच विवाद होने की खबर मिल रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम कराया। वही विवाहिता के मायके वालों ने पति ओर सास-ससुर पर मारने के आरोप लगाए है।

जानकारी के मुताबिक 25 साल की वर्षा धाकड़ की शादी तीन साल पहले मोहराई गांव के रहने वाले परमानन्दव धाकड से हुई थी। बताया गया है कि सोमवार को विवाहिता की बुआ की शादी थी। विवाहिता अपने पति के साथ पोहरी में स्थित मायके आमतला गई हुई थी।

सोमवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इसके बाद परमानन्द धाकड दुल्हन (बुआ) की विदाई से पहले पत्नी वर्षा को लेकर घर आ गया था। अपनी ससुराल आकर दोपहर 12 बजे के लगभग वर्षा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

सूचना के बाद वर्षा के मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे। यहां वर्षा के भाई अरविंद धाकड़ ने वर्षा की हत्या करने के आरोप वर्षा के पति और उसके सास-ससुर पर लगाए। अमित का कहना है कि शादी के 6 माह बाद से ही वर्षा का पति मारपीट करने लगा था। कई बार वर्षा को मायके लाना पड़ा था।

बीते 6 माह पहले ही वर्षा को ससुराल भेजा था। लेकिन उसका पति फिर भी मारपीट करता था और आज वर्षा के पति और उसके सास-ससुर ने वर्षा को मौत के घाट उतार दिया। वहीं वर्षा के पति परमानंद का कहना है कि वर्षा ने कमरे की अंदर से चटकनी लगाकर फांसी लगा ली थी।