SHIVPURI NEWS - शादी के 2 दिन बाद ही ससुर​लालियो ने बहू रुचि से दहेज की डिमांड, सपरिवार FIR

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के महिला थाने में एक नवविवाहिता की फरियाद पर पुरानी शिवपुरी में रहने वाले एक यादव परिवार पर दहेज एक्ट का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पुरानी शिवपुरी में रहने वाले यादव परिवार ने शादी के दूसरे दिन से ही दहेज की डिमांड करते हुए शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देना शुरू कर दिया था।  नववधू की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित जेठ और सास पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक शिवपुरी शहर की रहने वाली रुचि यादव उम्र 23 साल की शादी शहर के पुरानी शिवपुरी चित्रगुप्त मंदिर के सामने रहने वाले नवीन उर्फ राहुल यादव के साथ 25 अप्रैल 2024 को हुई थी। रुचि यादव के मुताबिक उसके पिता ने शादी में लगभग 15 लाख का खर्चा किया था। लेकिन शादी के दो दिन बाद ही उसका पति नवीन, सास बच्चन, जेठ रोहित यादव कम दहेज देने की उलाहना देने लगे थे। इसके बाद सभी पांच लाख की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी।

30 जून की रात पति ने बातचीत के दौरान उसे थप्पड़ मारे। सुबह उसने अपनी मां को फोन पर घटना बताई थी। इसके बाद वह 2 जुलाई को मायके आ गई थी।

नवविवाहिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपित पति नवीन उर्फ राहुल यादव ,जेठ रोहित यादव व सास बच्चन यादव के खिलाफ धारा 85 बी.एन.एस. 498(ए) भादवि दहेज दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।