SHIVPURI NEWS - जिले में अभी तक 151.51 मि.मी.बरसे बदरा, पिछले साल से कम

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2024 से अभी तक 151.51 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 172.47 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी। भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 836.54 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 159.50 मि.मी., बैराड़ में 83 मि.मी., पोहरी में 103 मि.मी., नरवर में 143 मि.मी., करैरा में 122.11 मि.मी., पिछोर में 197 मि.मी., कोलारस में 201.90 मि.मी., बदरवास में 204.10 मि.मी. तथा खनियाधाना में 150 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।