SHIVPURI NEWS - करैरा में खेत पर जा रही है विवाहिता के साथ गैंगरेप,पति महाराष्ट्र में था

Bhopal Samachar

करैरा। शिवपुरी जिले के थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर गधाई में एक 25 साल की विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। विवाहिता की शिकायत पर करैरा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप सहित जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है।

 के अनुसार पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति महाराष्ट्र के नासिक में एक फैक्ट्री में काम करता है। वह 12 मार्च की दोपहर खेत की ट्यूबवेल की बोर चलाने नहर के पास गई हुई थी। तभी शिव सिंह रावत और बनवाली केवट ने आकर उसे पकड़ लिया और दोनों ने मेरे साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया और मुझे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद दूसरे दिन पति पति को को फोन फोन प पर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पति ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।