SHIVPURI NEWS - फिजिकल पर पानी के लिए निकली महिलाएं सडको पर जाम लगाने का प्रयास

Bhopal Samachar

शिवपुरी । शहर में पानी की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं। पानी की प्यासी जनता सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रही है। आज फिर फिजिकल क्षेत्र के सम्पवेल पर महिलाओं ने जाम लगाकर पानी की मांग की। इसके बाद महिलाएं एकजुट होकर फिजिकल थाने के बाहर पहुंची यहां भी उन्होंने जाम लगाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद महिलाएं राजी हो गईं।

बता दें सिंध जलावर्धन योजना के तहत शहर भर में होने वाली पानी की सप्लाई, पाइप लाइन बार बार फूटने के चलते नहीं हो पा रही है। इसका सबसे ज्यादा असल फिजिकल क्षेत्र की कालोनी में पढ़ रहा है। फिजिकल क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 32 में पिछले 15 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं की गई है।

हालांकि नगर पालिका द्वारा पानी के टैंकरों की मदद से पानी की पूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन उक्त पानी के टैंकरों से सभी को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

इधर फिजिकल क्षेत्र के मजदूर तबके के लोग पानी के फेर में मजदूरी पर भी नहीं जा रहा रहे है। पानी के लिए सड़क पर उतरी महिलाओं का कहना है कि उन्हें आरओ वाटर का पानी खरीद पर पीना पढ़ रहा है। महिलाओं ने पानी वितरण में भी भेदभाव के आरोप नगरीय प्रशासन पर लगाए हैं।