SHIVPURI NEWS - फिजिकल थाने पर पहुंचे पंप अटेंडर नगर पालिका अध्यक्ष पर FIR कराने, नहीं सुलट रहा विवाद

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ नगर पालिका के पंप अटेंडरों का विवाद अभी भी नहीं सुलझा है। पंप अटेडंर मारपीट के विरोध में आज नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, पार्षद पति और उनके ड्राइवर पर मारपीट का मामला दर्ज कराने आज सुबह फिजिकल थाने पहुंचे थे। पंप अटेंडरो का कहना था कि जब तक मामला दर्ज नहीं होगा जब तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी। वही फिजिकल थाने की पुलिस ने आज मामले की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।

जैसा कि विदित है कि गुरूवार की सुबह अजय शर्मा ने  सुबह फिजिकल सम्पवेल पर अपनी डयूटी कर रहा था। इसी दौरान सुबह साढ़े 7 बजे फिजिकल सम्पवेल नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा आई उसके साथ वार्ड नंबर-27 के पार्षद का पति राजू बाथम और उनका ड्राइवर सोनू शर्मा भी था।

सम्पवेल पर वाल लीक होने से पानी पहले से फेल रहा था। उसके बारे में पूछा तो मैंने बताया वाल लीक है। इस बात पर गुस्से में आकर मुझे सम्पवेल के अंदर कमरे में बंद कर लिया। फिर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, वार्ड-27 के पार्षद का पति राजू बाथम और उसके ड्राइवर सोनू शर्मा ने बेरहमी से मारपीट की।

अध्यक्ष ने पानी की टंकी का सप्लाई रजिस्टर भी फेंक दिया साथ ही अपने ड्राइवर से मुझको पानी की टंकी से फेंकने को कहा। नगर पालिका अध्यक्ष इतने पर ही नहीं रुकी। उन्होंने कमरे का दरवाजा खोल कर घसीटते हुए अपनी कार में डाल के CMO निवास तक ले गईं। जहां रास्ते में भी उसे पीटा गया।

दिन भर चलता रहा था ड्रामा

पंप अटेडंर की पिटाई के विरोध में गुरुवार को नगर पालिका के अटेंडरो ने मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने फिजिकल से कलेक्टर कार्यालय तक मार्च निकालते हुए नगर पालिका अध्यक्ष के विरोध में नारे लगाए थे। कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर से मिलकर अपनी अपबीती सुनाई थी कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। पंप अटेंडरों के साथ पार्षद भी थे,मौके पर शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन भी पहुंच गए थे।

आज सुबह ही पहुंच गए पंप अटेडंर

बताया जा रहा है कि गुरुवार को मामला दर्ज नहीं होने के विरोध में पंप अटेडंर मामला दर्ज कराने के लिए फिजिकल थाने पहुंचे थे। जहां फिजीकल थाना प्रभारी रजनी चौहान ने पंप अटेंडरों को आश्वासन दिया कि जो आवेदन दिया गया है उस पर जांच करते हुए उचित कार्रवाई करेगें। वही पंप अटेंडरो का कहना था कि हम अब संबवैल पर बैठकर अपनी आगे की रणनीति बनाते है।