SHIVPURI NEWS - बच्चे नहीं हुई तो पति ने घर से निकाल दिया और 2 बच्चों की मां के साथ संबंध बना लिए

Bhopal Samachar

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना अंतर्गत आने वाली मनियर से हैं जहां एक विवाहिता अपने पति को संतान का सुख नहीं दे पाई, इसलिए उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया। बताया जा रहा है कि विवाहिता के पति ने एक दो बच्चों वाली महिला को अपने साथ रख रखा हैं। इसके बावजूद विवाहिता का पति उसके मायके आकर मापीटर कर देता हैं। साथ ही विवाहिता अपने पति से तलाक की मांग कर रही हैं, लेकिन विवाहिता का पति उसे तलाक नहीं दे रहा हैं।

जानकारी के अनुसार निवासी मनियर कॉलोनी शिवपुरी की रहने वाली मोनिका शाक्य ने बताया कि मेरी शादी आज से करीबन 5 साल पहले सिरसौद थाना क्षेत्र के भरका गांव के रहने वाले दीनदयाल शाक्य के साथ हुई थी। शादी के बाद मेरे यहां कोई भी बच्चा नहीं हुआ इसके बाद मेरा पति घर रखने के एवज में दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लगा। जब पैसे नहीं मिले तब उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया।

मोनिका शाक्य ने बताया उसे मायके में रहते हुए एक साल का समय हो चुका है। उसका पति एक महिला को अपने घर पत्नी बनाकर रखे हुए हैं उस महिला के दो बेटे हैं। इसके बावजूद उसका पति कभी भी मायके आ जाता है और गाली गलौज सहित मारपीट करता हैं। उसने अपने पति से तलाक की मांग की थी। लेकिन उसका पति तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करने को भी मना कर रहा है। पति की प्रताड़ना से तंग आकर आज उसने एसपी ऑफिस की शरण ली है। वह अपने पति से तलाक चाहती है।