SHIVPURI NEWS - आत्मनिर्भर नारी-गर्व से पहने साड़ी, तात्या टोपे पार्क से पोलो ग्राउंड तक पहुंची वॉकथॉन

Bhopal Samachar
शिवपुरी। एक भारतीय साड़ी वॉकथॉन कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किया गया। आत्मनिर्भर नारी -गर्व से पहने साड़ी की थीम पर साड़ी वाकथान शिवपुरी जिले में भी आयोजित हुई और महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। गुरुवार को तात्या टोपे स्टेडियम में एक साथ बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुई। साड़ी वाकथान में भारतीय परंपरागत पहनावा अर्थात साड़ी पहनकर महिलाएं शामिल हुई।

साड़ी वाक तात्या टोपे पार्क से निकलकर पोलो ग्राउंड तक पहुंची और यहां कई प्रतियोगिता भी हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। महिलाओं का उत्साह बढ़ाने विधायक देवेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष राजू बाथम भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान चेयर रेस, नींबू चम्मच रेस में महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। चेयर रेस में रजनी शिवहरे ने प्रथम स्थान तथा लता कटारे द्वितीय और सविता शर्मा तृतीय स्थान पर रही। नींबू चम्मच रेस में राउंड वन में रश्मि योगी प्रथम राउंड दो में प्रीति राठौड़ राउंड तीन में दिव्या प्रभाकर और राउंड चार में कृष्णा जाटव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बेस्ट वेशभूषा के लिए साहित्यकार चंदर मेहता को प्रथम स्थान, नीलम पांडे द्वितीय और भवानी बिरथरे को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम के अंत में आत्मनिर्भर नारी की शपथ दिलाई गई।