SHIVPURI NEWS - शिक्षक की बाइक गिरी पुलिया में अस्पताल में मौत, भात देकर लौट रहा था

Bhopal Samachar
शिवपुरी के पोहरी के टोरिया-बमरा गांव के बीच बनी पुलिया से गिरने पर एक बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शिक्षक और महिला बाइक के साथ मंगलवार-बुधवार की रात घायल अवस्था में मिले थे। दोनों को उपचार के लिए रात में ही जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

जानकारी के मुताबिक कोलारस थाना क्षेत्र के पड़ोरी गांव के रहने वाले शिक्षक लाखन सिंह यादव उम्र 55 साल चिलाबत गांव की रहने वाली उनकी परिचित पुष्पा शर्मा के साथ मुंहबोली बहन के यहां भात देकर लौट रहे थे। तब ही ये हादसा हो गया।

शिक्षक के पुत्र सुल्तान यादव ने बताया कि उसके पिता मंगलवार की शाम 6 बजे घर से बमरा के लिए निकले थे। बमरा पहुंचने के बाद उनसे फोन पर भी बात हुई थी। उसके साथ उनकी एक परिचित महिला पुष्पा शर्मा के साथ और भी लोग थे, लेकिन रात में वह भात का कार्यक्रम खत्म होने पर पुष्पा के साथ बाइक से लौट रहे थे। बहुत देर तक भी वापस नहीं आने पर उसकी तलाश की। तब रात ढाई बजे उसके पिता और महिला पुलिया के नीचे बाइक सहित मिले।पुलिस ने शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।