SHIVPURI NEWS - खडे लोडिंग में तेज रफ्तार कार पीछे से टकराई,करैरा का परिवार था कार में सवार

Bhopal Samachar

खनियाधाना। शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के अछरोनी गांव में आज शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खड़ी एक लोडिंग वाहन में पीछे से एक तेज रफ्तार कार घुस गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह लोडिंग वाहन को कई फीट तक घसीटते अपने साथ ले गई। इस घटना में कार सवारों को चोट आई है। बताया गया है दुर्घटना के बाद कार सवार मौके से अन्य वाहन में सवार होकर उपचार के लिए निकल गए।

जानकारी के मुताबिक अछरौनी गांव में व्यापारी सुनील जैन के घर के बाहर खड़ी उनकी बोलेरो पिकअप लोडिंग वाहन में अर्टिगा कार (MP07ZJ3095) पीछे से टकरा गई थी। लोडिंग वाहन की टक्कर के साथ ही कार लोडिंग वाहन को घसीटते कई फीट तक अपने साथ ले गई और एक दीवार में टकराने के बाद थम गई।

जानकारी के मुताबिक कार सवार करैरा के रहने वाले बताए गए हैं। जो जबलपुर में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। खनियाधाना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।