SHIVPURI NEWS - सूर्य को तेज @ 33 डिग्री - रात का तापमान 19 डिग्री पार,घूमने लगे है पंखे:शिवपुरी का मौसम

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में लगातार तापमान की वृद्धि हो रही है। पिछले 4 दिन में 5 डिग्री के तापमान में बढोतरी हुई है। वर्तमान की बात करे तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है

पिछले दिनों आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की वजह से तापमान नीचे चला गया था। लेकिन मार्च के दूसरे सप्ताह में मौसम साफ रहने से तापमान में भी इजाफा हो रहा है। तीन दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से पार चल चल रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 19 डिग्री पार हो गया है। इसी के साथ धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ रहा है।

शिवपुरी शहर का बुधवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम पारा 19.1 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। 11 मार्च से ही तापमान 33 डिग्री से ऊपर चल रहा है। 10 मार्च से तापमान में एकाएक खासा उछाल आ गया था। जबकि न्यूनतम तापमान में 11 मार्च से 18 डिग्री के साथ अचानक उछाल आया है। दो दिनों से न्यूनतम पारा 19 डिग्री पार चल रहा है। बढ़ते तापमान से साफ जाहिर है कि गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे। बादलों की वजह से रात के पारे में इजाफा हुआ है।

अचानक से आए इस बदलाव के कारण लोगों को मौसमी बीमारियों ने अपनी चपेट में लिया है। रात के तापमान में 54 डिग्री की बढ़ोतरी होने से घरों में बंद पड़े पंखे भी चलने लगे। वातावरण में एकाएक गर्मी बढ़ जाने से अब धूप भी न केवल चुभने लगी, बल्कि इंसानों के साथ-साथ मवेशी भी छांव तलाश रहे हैं तथा पेड़ के नीचे ही इकट्ठे बैठ रहे हैँ। तापमान में वृद्धि होने से शरीर में पानी की मांग भी बढ़ गई तथा शहर में पानी पाउच व शीतल पेय पदार्थों की मांग भी अब बाजार में होने लगी।

तापमान में हुई वृद्धि से अब शरीर पर गर्म कपड़ों का बोझ भी कम हो गया है। हालांकि सुबह व देर शाम को हल्की ठंडक महसूस होती है, लेकिन जिस तरह से दो दिन में तापमान में 5 डिग्री की वृद्धि हुई है, उससे लगता है कि अब गर्मी की दस्तक हो चुकी हैं।