SHIVPURI मौसम समाचार: जिले में बदलेगा मौसम-चार में दिन में लुढ़का 8.3 डिग्री पारा

Bhopal Samachar

शिवुपरी। शिवपुरी जिले में पिछले दिनों बारिश के साथ ओले गिरे है। जिससे लगातार पारा लुढक रहा है। बीते चार दिनो की बात करे तो पारा 8.3 डिग्री सेल्यिस तक नीचे आ गया है। आज मंगलवार को मौसम रहने का पूर्वानुमान है और पारा धीरे धीरे ऊपर की और जाऐगा,लेकिन आगे जो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत मिल रहे है उससे फिर शिवपुरी जिले को मौसम करवट ले सकता है।

सोमवार की सुबह हल्के बादल रहे और धूप भी खिली रही। इस कारण रात के पारे में 4.9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान की बात करें तो पिछले चार दिन के भीतर पार 8.3 डिग्री सेल्यिस तक नीचे आ गया है। हालांकि मंगलवार से तापमान में इजाफा होने लगेगा।

शिवपुरी शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 25.3 व न्यूनतम 12.6 डिग्री रहा। जबकि रविवार को अधिकतम पारा 25.7 व न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्यिस रहा। यानी रात के पारे में काफी गिरावट आई है। वहीं 1 मार्च को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री तक चला गया था, जो 8 डिग्री नीचे आ गया है। वहीं प्रदेश भर में शिवपुरी शहर का अधिकतम पारा सबसे कम रहा।

शिवपुरी शहर सहित जिले भर में पिछले दिनों की अपेक्षा मौसम साफ रहा। धूप खिलने से राहत मिली है। 5 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ, मौसम बिगड़ेगा मौसम केंद्र भोपाल ने पूर्वानुमान जारी किया है। शिवपुरी जिले में 8 मार्च तक मौसम साफ बना रहेगा। हालांकि 5 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की भी संभावना जताई है। यदि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है तो फिर से मौसम बिगड़ सकता है। इसके चलते एक बार फिर किसान चिंतित हो रहा है।