SHIVPURI NEWS - शिक्षक के घर की चोरी ट्रेस, इंदौर से शिवपुरी में चोरी करने आता था यह हिस्ट्रीशीटर

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के देहात थाना सीमा में हुई शिक्षक के 11 लाख रुपए चोरी का खुलासा आज देहात थाना पुलिस ने कर दिया है। बताया जा रहा है पकडा गया चोरी सिटी कोतवाली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने पकडे गए चोर से देहात थाना पुलिस ने 95 प्रतिशत माल बरामद करने का दावा किया है।

तुलसी नगर में निवास करने वाले सीएम राइज स्कूल में पदस्थ शिक्षक बलराम परिवार सहित मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए गए थे। 22-23 दिसंबर को सूने घर का चोर ने फायदा उठाकर अलमारी में रखे तीन सोने के हार, तीन सोने की चूड़ी के सेट, एक बेंदा, एक सोने का बड़ा मंगलसूत्र, सोने के दो छोटे मंगलसूत्र, दो बड़ी जेंट्स अंगूठी, चार लेडीज अंगूठी, चांदी के एक बड़ी करधौनी, दो छोटी करधौनी, चांदी की एक जोड़ बड़ी तोड़िया, छह जोड पायलें, सोने की एक जोड़ी झुमकी, चार जोड़ टॉप्स चोरी करके ले गए। चोरी हुए जेबरात करीब 12 लाख रुपए के थे। इसकी शिकायत देहात थाना में दर्ज कराई गई है।

कैमरा ने की चोर की पहचान उजागर
बताया जा रहा है कि पुलिस ने चोरी वाले समय के अनुसार क्षेत्र में लगे कैमरे को खंगालना शुरू किया तो संदिग्ध मिला,पुलिस ने इस संदिग्ध की पहचान उजागर की तो यह चोर सिटी कोतवाली का पुराना हिस्ट्रीशीटर महेश चढ़ार उर्फ महेश मोटा निकला,यह बदमाश शक्तिपुरम खुड़ा में निवास करता था। 2015 के बाद बदमाश शिवपुरी से भाग गया और इंदौर शिफ्ट हो गया। इंदौर से लगातार शिवपुरी में 2022 और 2023 में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और इंदौर सामान लेकर रफूचक्कर हो गया,पुलिस ने इस चोर को साइबर की मदद से इंदौर से गिरफ्तार करते हुए चोरी किया गया माल भी बरामद किया है।






देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया है वह हिस्ट्रीशीटर है कोतवाली में कई मामले आरोपी पर दर्ज हैं और आरोपी कोतवाली थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। बीते 2002 से लगातार आरोपी 2023 तक चोरी करते हुए एवं अन्य अपराध में पाया गया है. 2002 से चोरी करने के बाद लगातार 2015 में शिवपुरी से आरोपी गायब हो गया था. 2022 और 2023 में देहात थाना में चोरी की वारदात को अंजाम महेश द्वारा दिया। जिसके बाद दोनों अपराधों में आरोपी को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है।

उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक विकास यादव, सउनि यतेन्द्र बाथम, प्र. आर. 374 गजेन्द्र सिंह परिहार, प्रआर 570 विनय कुमार, प्रआ 844 केशव सिंह राजावत, प्रआ 342 मोहन सिंह चौहान, प्रआ 380 धमेन्द्र सिंह, पआ 499 देवेन्द्र सैन, प्रआ 180 हृदेश पाराशर, आर 563 लाखन सिंह , महिला आर 1091 रीना जादौन आर चालक 259 शरद यादव की मुख्य भूमिका रही।