SHIVPURI NEWS - चाची की तेरहवीं से घर लौट रही दो सगी बहनो को कार सवार ने मारी टक्कर जिला अस्पताल में भर्ती

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में घोसीपुरा में रहने वाली दो सगी बहन शुक्रवार की रात पैदल चल कर सहिस पुरा से घोसीपुरा अपने घर पर आ रही तभी एक तेज रफ्तार कार सवार ने दोनो में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने कार सवार युवक को पकड़ लिया है।

जानकारी के अनुसार शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घोसीपुरा में रहने वाली विद्या शाक्य और सोमवती शाक्य अपनी चाची की तेरहवीं में से खाना खाकर अपने घर घोसीपुरा लौट रही थी तभी सहिस पुरा में स्थित आसमानी माता मंदिर के पास up80ap4220 शिफ्ट कार ने टक्कर मार दी जिससे बह दोनो घायल हो गई। कुछ लोने ने फिजिकल पुलिस को घटना की जानकारी दी इसके बाद पुलिस ने मौके से कार को जब्त कर लिया।

घटना के बाद दोनो बहनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में एक बहन के सिर मूट सहेत हाथ में गहरी चोट आई है वही दूसरी बहन के पैर में चोट आई है। फिलहाल गंभीर घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी।