SHIVPURI NEWS - नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के खिलाफ आधे से ज्यादा पार्षद, कभी भी हो सकता तख्तापलट

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी की नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के खिलाफ आधे से अधिक पार्षद लामबद्ध हो चुके है,वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद नीलम बघेल ने अपने लेटर पेड पर मध्य प्रदेश सरकार के सीएम डॉ मोहन यादव सहित प्रदेश अध्यक्ष को शिकायत की हैं। बताया जा रहा है कि यह शिकायत 7 फरवरी को की गई है। इस शिकायत पर नगर पालिका के आधे से अधिक पार्षदो के सील ओर साइन है,बीते रोज कोर कटिंग के विवाद के कारण भी अब और कई पार्षद नाराजगी वाली सूची में आ गए है। इन दिनो नगर सरकार के यह हालात बन रहे है कि कभी भी गायत्री शर्मा की सरकार का तख्तापलट किया जा सकता है। 

पहले पढ़िए क्या शिकायत की गई है

श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय, मध्यप्रदेश शासन
श्रीमती गायत्री शर्मा अध्यक्ष नगरपालिका परिषद शिवपुरी की गंभीर अनियमितताओं के कारण इन्हें पद से पृथक करने हेतु विनम्र निवेदन ।

मा० महोदय,
सादर नमन् एवं विनती-विनय ! सेवा में, उपरोक्त विषयान्तर्गत अत्यंत विनम्रता पूर्वक अनुरोध है कि श्रीमती शर्मा अध्यक्ष नगरपालिका परिषद शिवपुरी द्वारा निम्न अनियमितता की गई है। अतः उन्हें पद से हटवाने हेतु अनुरोध है :-

01. यह कि, इनके द्वारा प्रोसीडिंग रजिस्टर अपने घर रखवा रखा है जबकि यह नगरपालिका का अति महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
02. यह कि, ज्ञात हुआ है कि अधिनियम की धारा 6.2 (4) के अंतर्गत मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा परिषद में पारित संकल्पों को 10 दिन के भीतर संकल्पों की प्रतियां निहित प्राधिकारी को नहीं भेजी जाती जो गंभीर अनियमितता की श्रेणी में आता है।
03. यह कि, श्री विवेक अग्रवाल से अनियमित रूप से सिलेण्डरों की मांग की गई जिसका वीडियो वायरल हो चुका है।
04. यह कि, बाजार बैठक की वसूली विभागीय तौर से कराई जाकर नगरपालिका को गंभीर क्षति पहुंचाई जा रही है। अतः ठेके की तुलना में विभागीय तौर पर जो वसूली कराई जा रही है उसका आकलन कराया जाकर आर्थिक हानि की इनसे वसूली कराई जावे।
05. यह कि, नगरपालिका की फाइलें अध्यक्ष के घर रखी है यह नियमों के विपरीत है। अतः इस पर लगाम लगाने हेतु सख्त निर्देश देने की कृपा करें।
06. यह कि, नगरपालिका प्रकरणों की आवश्यकता को देखते हुए वकील रखे जाये, अनावश्यक रखे वकीलों की समीक्षा भी कराने की कृपा करें।
07. यह कि, थीम रोड पर लगाई गई लाइट का भुगतान गलत तरीके से नगर पालिका निधि से किये जाने से उन्हें पद से हटवाने की कृपा करें। यथा माननीय जी से अनुरोध है कि श्रीमती गायत्री शर्मा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद शिवपुरी की उक्तानुसार कारगुजारियों एवं अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए इन्हें अविलम्ब पद से पृथक कर आमजन को पारदर्शिता एवं स्वच्छ प्रशासनिक कार्यप्रणाली का संदेश देने की कृपा करेंगे तो अति कृपा होगी।

वर्तमान में शिवपुरी नगर पालिका की राजनीति की बात करे तो शुक्रवार की शाम को शहर में कोर कटिंग के विवाद के कारण कई पार्षद जो गायत्री मंत्र का जाप करते थे वह भी आप नगर पालिका अध्यक्ष से नाराज है। वही अब शिवपुरी की राजनीति बदल चुकी है। यशोधरा राजे सिंधिया के आर्शीवाद से गायत्री शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष बनी थी। अब यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी की राजनीति से दूरी बना रखी है। अब पार्षद किसी भी करवट बैठ सकते है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन ने शिवपुरी के पार्षद अपने घर पर चाय पार्टी के बुलाए थे। पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष से नाराज चल रहे है,अनुमान लगाया जा रहा है कि कभी भी नगर सरकार में बडी उथल पुथल मच सकती है कभी भी पार्षद अविश्वास प्रस्ताव ला सकते है और नगर सरकार का तख्तापलट कर सकते है।

इस शिकायत पर इन पार्षदो के है सील और साइन

  • श्रीमति कृष्णा जाटव वार्ड क्रमाक 39
  • गोमती अशोक खन्ना वार्ड क्रमां 32
  • निशाद आरिफ खान वार्ड क्रमांक 24
  • कादिर खान बबलू वार्ड क्रमांक 32
  • निर्मला सेन वार्ड क्रमांक 02
  • सरोज रामजी व्यास वार्ड क्रमांक 26
  • मख्खन आदिवसी वार्ड कमांक 16
  • मोनिका सीट सडैया वार्ड क्रमांक 06
  • राजा यादव वार्ड क्रमांक 17
  • रीना शर्मा
  • नीलम सिंह बघेल वार्ड क्रमांक 11
  • सुधीर प्रातप आर्य वार्ड 14
  • कमल शाक्य
  • वेदांश सविता वार्ड क्रमांक 38
  • मीना पंकज शर्मा वार्ड क्रमांक 31
  • सजयं वार्ड क्रमांक 04
  • मदन सिंह खटीक वार्ड क्रमांक 35
  • एम डी गुर्जर वार्ड क्रमांक 36