SHIVPURI NEWS - फोरलेन पर खालसा होटल के पास मिला अधेड का शव, पहचान केवल रेड टी शर्ट

Bhopal Samachar
केालारस। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के मझेरा खदान क्षेत्र के खालसा होटल के पास फोरलेन हाईवे किनारे एक अज्ञात शव कोलारस पुलिस ने बरामद किया है। शव की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय के मॉर्चुरी में रखकर शव की शिनाख्त शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह खालसा होटल के पास हाईवे किनारे एक शव पड़े होने की सूचना राहगीरों की ओर से कोलारस थाना पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास कोई भी दस्तावेज नहीं मिले थे। जिससे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

मृतक की 50 से 55 साल के बीच की बताई गई है। शव के पास पुलिस को ट्रक की सीट पर बिछाए जाने वाली कार्पेट और एक चादर मिला है। मृतक के शरीर पर कोई गंभीर चोटी के निशान भी नहीं हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सके है। पुलिस ने जिले के सभी थानों में मृतक के फोटो भेज मृतक के शिनाख्त शुरू कर दिए हैं।