SHIVPURI NEWS - कमालगंज के युवक ने हाथ की नस काटी, फिर फांसी पर लटक गया, पत्नी वियोग

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना सीमा में स्थित कमालगंज क्षेत्र में रहने वाले युवक ने दो बार आत्महत्या का प्रयास किया जब वह एक बार में सफल नही हो सकता उसके बाद वह फांसी के फंदे पर लटक गया,बताया जा रहा है कि युवक शराब का आदी था इस कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। फिजिकल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक़ नट के नीम के पास रहने वाले 29 वर्षीय रिंकेश शाक्य पुत्र दाताराम शाक्य ने आज अपने माता-पिता से पैसों की मांग की थी। पैसे न मिलने के बाद रिंकेश अपने घर के भीतर चला गया और उसने पहले अपने हाथों को ब्लेड से काटा फिर घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्मह्त्या कर ली।

बताया गया है कि रिंकेश की शादी चार साल पहले भितरवार की रहने वाली युवती से हुई थी। रिंकेश शराब का आदि था इसके चलते रिंकेश का विवाद पत्नी से होता रहता था। यही वजह रही कि रिंकेश की पत्नी 10 माह पहले अपने मायके चली गई थी।

शादी के इन तीन सालों में रिंकेश पिता भी नहीं बन सका था। पत्नी के जाने के बाद रिंकेश और अधिक नशे का आदि हो गया था। रिंकेश ने अपनी पत्नी की वापसी के प्रयास भी किए थे लेकिन वह वापस नहीं आई और नशे में डूबता चला गया और आज रिंकेश ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।