SHIVPURI NEWS - घर पर कपडे धो रही महिला को बंदर ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती

Bhopal Samachar

शिवपुरी। जिले के बैराड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मारोरा गांव में घर पर कपडे धो रही एक बुजुर्ग महिला को एक बंदर ने पीट में खा लिया। महिला ने बताया कि गांव में 300 से 400 बंदर मौजूद है। जो हर रोज लोगों को घायल करते रहते है।

जानकारी के अनुसार जिले के बैराड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मारोरा गांव में रहने वाली कपूरी धाकड़ ने बताया कि शनिवार को वह अपने घर पर कपडे धो रही थी तभी एक बंदर आ कर उसकी छत पर बैठ गया जिसके बाद वह महिला के आंगन में आ गया और जब उसे भगाना चाहा तो उसने महिला पर हमला करते हुए उसे पीट में खा लिया। महिला को उसके परिजनों ने जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है।

महिला ने बताया कि उसके गांव में करीब 300 से 400 बंदर मौजूद है। जिससे पूरा गांव परेशान है कभी बच्चो का डर रहता है तो कभी घर के सामान का नुकसान कर देते है। कई बार शिकायत की है इसके बाद भी प्रशासन कोई सुनवाई नहीं करता है।