SHIVPURI NEWS - नरवर की पटीघाटी में मिली प्लास्टिक के बोरे में मिली युवक की लाश,पहचान के लिए पुलिस परेशान

Bhopal Samachar
नरवर। खबर शिवपुरी जिले के नरवर थाना सीमा से मिल रही है कि थाना सीमा में सतनवाडा रोड पर स्थित मडीखेडा डैम के पास पटी घाटी में रविवार की रात एक बंद बोरे में अज्ञात लाश मिली है। बताया जा रहा है कि इस लाश को चारवाहे ने देखा और पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद सतनवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी।

जानकारी के अनुसार सतनवाड़ा थाना प्रभारी राज कुमार सिंह चाहर ने बताया कि रविवार की रात करीब 9 बजे एक बकरी चराने एक वाले आदिवासी से सूचना दी कि वह मड़ीखेड़ा डैम के पास स्थित पटी घाटी पर बकरी चरा रहा था। इस दौरान उसने देखा कि प्लास्टिक के सफेद बोरे में एक शव है।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे तो घाटी में एक पेड़ टिका हुआ एक प्लास्टिक का सफेद बोरा मिला बोरे का मुंह क्रीम से रंग की फुंदा दार चुनरी से बंधा था जब उसे खोलकर देखा तो उसमें एक शव था जिसके मुँह एवं नाक खून बह रहा है जिसकी उम्र करीब 30 से 35 साल की होगी। जो शरीर पर सफेद रंग की बनियान एवं कत्थई से रंग का लोअर पहने है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा कर उसकी पहचान के लिए छानबीन शुरू कर दी है।