SHIVPURI NEWS - शिवपुरी वालों का गोवर्धन में विशाल भंडारा, 56 भोग सहित कृष्ण दरबार की भव्य झांकी

Bhopal Samachar
शिवपुरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवपुरी वालों का विशाल भंडारा दिनांक 22 एवं 23 मार्च को गोवर्धन धाम (मथुरा) में आकर्षण एवं भव्य रूप से मनाने के लिए स्थानीय जल मंदिर मैरिज हॉल में लगभग एक हजार राधा रानी सेवा समिति सदस्यों का मिलन समारोह संपन्न हुआ।

मिलन समारोह के शुभारंभ अवसर पर वशिष्ठ सदस्य सर्वश्री अनिल गुप्ता (PHE) महेश पांडे,हरिहर शर्मा, श्रीमती साधना गुप्ता,राजेश गोस्वामी,दिलीप गुप्ता द्वारा श्री राधा कृष्ण जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं लीलावती शंखवार,राजेंद्र पिपलोदा, दिलीप गुप्ता,राजेश सिंघल द्वारा दीप प्रज्वलित कर सामूहिक रूप से आरती की गई।

तत्पश्चात गौरव गुप्ता द्वारा 22,23 मार्च को होने वाली गतिविधियों,बस सेवा,भक्तों के ठहरने की व्यवस्था पर चर्चा की गई। जिसमें इस बार भंडारे में विशेष रूप से कृष्ण दरबार की झांकियां एवं कन्या पूजन फाग महोत्सव 56 भोग का भी आयोजन करने की सहमति सदस्य द्वारा दी गई। समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री राजेंद्र दुबे (खजूरी) द्वारा गत वर्ष का आय व्यय पत्रक प्रस्तुत किया । गत वर्ष विशेष सहयोग करने वाले सदस्यों का समिति द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किए। आभार मनीष गोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित भक्त जनों द्वारा स्वादिष्ट दाल बाटी चूरमा का किसने भोज का आनंद लिया गया।

इसलिए मिलन समारोह में विशेष रूप से सर्वश्री जितेंद्र जैन गोटू (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष )विपिन शुक्ला(मामा) संजय शर्मा, उमेश गोयल,रणवीर सिंह यादव,हरिशंकर दुबे (विधायक प्रतिनिधि)जितेंद्र समाधिया(एडवोकेट) विक्रम रावत,सुश्री मणिका शर्मा, विशन सोनी,राजेश भार्गव,सोनू मंगल,लक्की गोयल,दीपक प्रधान,विजय बिंदास (पार्षद),राहुल गोयल,मयंक साहू,मोंटू शर्मा,सुरेंद्र गिरजा सोनी, कामता प्रसाद गर्ग,गोपाल दास गुप्ता (कुंवरपुर वाले), राजकुमार बिंदल,नरेंद्र जैन,डाल चंद्र गुप्ता,संजय गोयल,बाइस राम धाकड़(पार्षद)अजय भार्गव,घनश्याम शर्मा,मनीष ढींगरा,राजू सुदर्शन (मसाला) देवेंद्र शर्मा, सुनील उपाध्याय,लाला ठाकुर,ओम प्रकाश धाकड़,मनीष मंगल मूर्ति,सोनू अग्रवाल (मसाला) योगेश शर्मा,सत्येंद्र धाकड़, राहुल अग्रवाल,रिंकू शर्मा,केशव प्रसाद शर्मा,संजय भार्गव,मोहित अग्रवाल,आशीष मित्तल, देवेंद्र अग्रवाल,महेंद्र शर्मा,राहुल गर्ग,हरिकृष्ण सिंगल,दीपक मित्तल(ठाकुर जी),अरुण गोयल,अनिल अग्रवाल,भानु वशिष्ट,भरत चिड़ार,कृष्ण बिहारी गुप्ता, सौरभ सेंगर,भानु वशिष्ठ,गिरीश सोनी,विनोद राठौर,मनोज शर्मा,करतार सिंह जाट,रोहित मिश्रा,गोलू सोनी,अमित मंगल,हरीश मित्तल,गौरव गौतम,राज लोधी,पवन राठौड़ हरीश शिवहरे,सूरज अग्रवाल,राकेश अग्रवाल,गोपाल गौड़,पवन ओझा,शेलू मित्तल,डॉक्टर राजू राव, अनिल ओझा,सपना उचारिया, प्रबल गोयल, हिरदेश समरानिया, राकेश चौकसे,विनोद गोविल,सोनू मित्तल,धीरज गर्ग, सतेंद्र धाकड़,राम नरेश धाकड़, अनिमेश गौड़,,रोहित प्रधान,सुभाष अग्रवाल,अनिल गुप्ता,जुगल गुप्ता,नीरज शर्मा,रामेश्वर गुप्ता,संजय अग्रवाल (भोला ब्रदर्स )देवेंद्र अग्रवाल(भूरा)राकेश राठौर, विशाल गुप्ता(छर्च वाले) प्रवीण खेमरिया,पवन जैन, नितिन गुप्ता(भोले)दिव्यांशु वर्मा सहित गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी सैकड़ो लोग उपस्थित थे।