SHIVPURI NEWS - लहसुन अब 400 के पार, पिछली बार सड़को पर फेंका गया, किसानो ने रकबा घटाया

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में सबसे पहले टमाटर के दामों में उछाल देखा गया था इसके बाद अब प्याज भी महंगा हुआ लेकिन अब सबसे ज्यादा लहसुन महंगा हो गया है। पिछले दिनों से लहसुन दिन प्रति दिन महंगा होता जा रहा है। आज लहसुन के दाम करीब 400 रुपए प्रति किलो तक सब्जियों की दुकान पर बिक रहा है। विक्रेता पहले लहसुन को सब्जियों के साथ टोकरियों में रख कर बेचते थे लेकिन अब लहसुन को थैलियों में पैक कर बेजा जा रहा है। पिछली साल इसी लहसुन को दाम अच्छे न मिलने पर किसानो ने रोड किनारे फेंक दिया था।

शिवपुरी में हाल की बात करे तो अभी ज्यादा महंगी कोई सब्जी नहीं है जो रोज के खाने में यूज की जाती है। गौरतलब है कि इस बार लहसुन के दाम बहुत अधिक ऊपर-नीचे हो रहे है। पांच माह पूर्व लहसुन के दाम 80 रुपए किलो थे, जो बीच में बढ़कर 200 रुपए तक हो गए थे। इस दौरान एक बार दाम नीचे जाने के बाद अब एकाएक उछाल मारकर 400 रुपए किलो तक पहुंच गए।

महँगी चीजों पर जब हमने कुछ सब्जी बिक्रेताओं से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी की स्थिति की बात करे तो अभी टमाटर बहुत सस्ता है प्याज बहुत सस्ती हैं वही आलू से लेकर अन्य सब्जी भी इतनी महंगी नहीं है जो अधिक महँगी हो लेकिन इस बार लहसुन के दाम धीरे धीरे बढ गये है। पहले जब लहसुन सस्ता था तब करीब दो से तीन किलो तक लहसुन बिकता था लेकिन अब करीब 400 रुपए किलो है तो बहुत ही कम बिकता है। पिछले साल लहसुन की कोई डिमांड ही नहीं थी।