SHIVPURI NEWS - महेंद्र ने 3 लाख रुपए में बेच दी अपनी साली, वह 4 दिन बाद फरार हो गई

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिल रही हैं जहां आज एक महिला शिकायत लेकर पहुंची कि शिवपुरी के युवक ने हमारे साथ फ्रॉड किया हैं, उसने मेरे रिश्तेदार के बेटे की शादी कराने के फेर में 3 लाख रुपये मांगे थे। जिस पर हम राजी हो गये थे और मंदिर में शादी कराकर 4 से 5 दिन बाद दुल्हन 4 तोला सोना चांदी के गहने लेकर फरार हो गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम लुटसान तहसील सासनी जिला हाथरस उत्तर प्रदेश की रहने वाली मंजू देवी पत्नी ओमवीर सिंह जाट ने आज शिवपुरी एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि मेरे रिश्तेदार निरंजन पुत्र सतपाल जाट निवासी ग्राम हरचंदपुर थाना अहमदगढ़ जिला बुलंदशहर का विवाह नहीं हो रहा हैं, जिसे लेकर निरंजन और उसका परिवार बुरी तरह से चिंतित व परेशान था।

यह बता निरंजन ने मुझे बताई जिसके बाद मैंनें निरंजन से कहा कि ठीक हैं मैं देखती हूं कहीं कोई लड़की, जिसके बाद मैंने अपनी देवरानी जो की उड़ीसा की हैं मैंने उससे चर्चा की। तभी उसने मुझे रायपुर उडीसा निवासी शिवा नामन युवक का फोन नंबर दिया। फिर मैंने शिवा से निरंजन की शादी की चर्चा की। उसके बाद मुझे शिवा नामक व्यक्ति ने आश्वासन दिया कि वह निरंजन का विवाह करवा देगा

तभी कुछ दिनों बाद शिवा अपन साथ शिवपुरी के रहने वाले महेन्द्र शर्मा नामक व्यक्ति को लेकर हमारे घर आया और यह दोनों दो दिनों तक मेरे घर पर रूके थे। महेन्द्र ने मुझे भरोसा दिलाया कि तुम यह मेरा नंबर लो और टेंशन मत लेना मैं निरंजन के लिए कोई लड़की देखकर बताता हूं।

जिसके बाद मेरे पास महेन्द्र का फोन आता हैं और महेन्द्र कहता हैं कि आप निरंजन के परिवार को लेकर शिवपुरी आ जाओ फिर मैं निरंजन और उसके परिवार के सदस्यों के साथ शिवपुरी पहुंची। जहां महेन्द्र ने वनस्थली गुरुद्वारा होटल में रूकवा दिया।

तभी महेन्द्र ने हमें एक चांदनी चैहान पुत्री शंकरलाल चैहान निवासी रायपुर जिला उड़ीसा से मिलवाया। और वहीं से चांदनी को हमारे साथ भेज दिया,महेन्द्र ने हमसे कहा था कि यह रिश्ते में लगने वाली साली है।

जिसके बाद 25 सितंबर 2023 को वैदिक रीति रिवाज से बुलंदशहर मंदिर में निरंजन और चांदनी का विवाह करवा दिया। विवाह का एक दोनों के संबंध में सहमति संबंध प्रमाण पत्र भी बुलंदशहर में ही नोटरी कराया गया। जिस पर मैं गवाह के रूप में थी तो मेरे हस्ताक्षर हुए। शादी सम्पन्न होने के बाद चांदनी निरजंन के घर चली गई।

4 से 5 दिनों बाद मुझे सूचना मिली की चांदनी चैहान घर से लापता हो गई और साथ ही जाते जाते समय निरंजन द्वारा दिये गये सोने के जेवरात वजनी 5 तोला व चांदी के पायल करदौनी आदि जेवरात वजनी ढाई सौ ग्राम एवं नगद 20 हजार रुपया भी ले गई।

मंजूदेवी ने बताया कि महेन्द्र ने इस विवाह के लिए 3 लाख रूपयों की मांग की थी। और निरंजन ने 1 लाख रूपये जो मेरा दामाद नरेन्द्र सिंह हैं उसके एकाउंट से आॅनलाइन ट्रांसफर किये गये थे और शेष धनराशि टूकड़ों में महेन्द्र शर्मा को अदा की थी।

हमारे साथ महेन्द्र शर्मा और चांदनी चैहान ने मिलकर धोखाधड़ी की हैं। जालसाजी से 3 लाख रूपये की राशि हड़पर ली, और इतना ही नहीं चांदनी चैहान भी सोने चांदी के गहने लेकर भाग गई।

महेन्द्र शर्मा जो कि शिवपुरी की फतेहपुर हनुमान काॅलोनी का रहने वाला हैं उसने हमारे साथ बहुत बड़ी धोखाधड़ी की हैं,और मुझे लगता हैं कि महेन्द्र और चांदनी मिलकर कई लड़कियों को माध्यम बनाकर एक रैकेट चलाते हैं और इनका कार्य ही अविवाहिता युवकों को अपने जाल में फंसाकर उनके साथ विवाह के नाम पर जालसाजी करने का हैं।

इसीलिए पुलिस अधीक्षक महोदय मेरा निवेदन हैं कि आप कड़ी के कड़ी कार्यवाही करवाईए और चांदनी और महेन्द्र को पकड़कर हमारे पैसे और गहने वापस करवाये जाये। और साथ ही महेन्द्र और चांदनी पर कार्यवाही की जाये।