SHIVPURI NEWS - पुरानी रंजिश को लेकर 18 साल की युवक को मारी गोली, मेडिकल कालेज में भर्ती

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम 18 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की गई। उसे गंभीर घायल होने के कारण ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले आरोपी और घायल के पिता के बीच पुरानी रंजिश थी। इसी के चलते आरोपी ने युवक पर गोली चलाई थी। घटना के समय बेटा अपनी मां के साथ कुसुअन गांव के माता मंदिर में कथा में शामिल होकर लौट रहा था। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ थ्प्त् दर्ज की है।

जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले इंदार थाना क्षेत्र के गुआंसा गांव में गोस्वामी परिवार और लोधी परिवार के बीच जमीनी विवाद हो गया था। इस विवाद में लोधी पक्ष के एक व्यक्ति की जान चली गई थी। हत्या का मामला कोर्ट में चल रहा है।

लेकिन दोनों परिवारों के बीच विवाद भी होता रहता है। कुछ महीने पहले गोस्वामी पक्ष की एक महिला अशोकनगर जिले के मिली थीए महिला ने लोधी पक्ष के लोगों पर रेप के आरोप लगाए थे। अशोकनगर पुलिस ने इस मामले में रेप की धाराओं में मामला दर्ज भी किया था।

जानकारी के मुताबिक विवाद के बाद गोस्वामी परिवार गांव छोड़कर बदरवास कस्बे में रहने लगा है। महिला सुमन गिरी गोस्वामी ने बताया कि वह अपने बेटे रोहित गिरी 18 साल पुत्र वीरेंद्र गिरी के साथ शुक्रवार को कुसुअन गांव के माता मंदिर पर कथा कराकर वापस लौट रहे थे। शुक्रवार की देर शाम कुसुअन और गुआंसा गांव के बीच मन्ना लोधी और उसके परिवार के शैलेन्द्र लोधी व राहुल लोधी ने दोनों को रोक लिया।

इस बीच शैलेन्द्र ने बेटे रोहित को पहले लाठी मारी फिर मन्ना ने गोली मार दी। इसके बाद तीनों लोग भाग गए। सूचना के बाद मौके पर पंहुचकर इंदार थाना पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

 जहां से उसे मेडिकल कॉलेज फिर बाद में ग्वालियर रेफर कर दिया था। इंदार थाना पुलिस ने मन्ना लोधीए शैलेन्द्र लोधी और राहुल लोधी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है।