SHIVPURI NEWS - आंखों से दिखना हो गया था बंद, शादी नहीं हुई थी परेशान उधम सिंह फांसी पर लटका मिला

Bhopal Samachar
कोलारस। खबर शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के शिवपुरी तेंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जिलावाद गांव से मिल रही हैं जहां एक 50 साल के अधेड़ ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। बताया जा रहा हैं कि 3 साल से अधेड़ को दिखना हो गया था बंद, और इसी वजह से उसकी शादी नहीं हो रही थी। इसलिए उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली।

जानकारी के अनुसार ग्राम जिलावाद के रहने वाले 50 साल के उधम सिंह पुतराखल के कुशवाह का शव मंगलवार की सुबह 6 बजे नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। जिस पर परिजनों ने तेंदुआ थाना को सूचित किया। तथा जिस पर तेंदुआ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

बताया जा रहा हैं कि उधम सिंह को बचपन से ही आंखों से कम दिखाई देता था। इसके चलते उसकी शादी नहीं हुई थी, वह काफी परेशान था। उसे बीती 3 सालों से दिखना बिल्कुल ही बंद हो गया था। परिजनों ने बताया कि उधम सिंह सोमवार की रात खाना खाकर अपने भाई के साथ सो गया था। लेकिन आज सुबह जब उधम कुशवाहा को देखा तो वह कहीं भी दिखाई नहीं दिया,जब उसको आसपास देखा तो उसका शव नीम के पेड़ पर लटका हुआ मिला।

इनका कहना हैं
यहां तक की हमने जांच पड़ताल की तो पता चला कि उसे बचपन से ही कम दिखता था। और 3 सालों से तो दिखना ही बंद हो गया था। और इसी वजह से उसकी शादी नहीं हो रही थी। तथा परेशान होकर उधम सिंह ने फांसी लगा ली।
तेंदुआ थाना प्रभारी विवेक यादव