SHIVPURI NEWS - नाबालिग किशोरी का अपहरण और बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के देहात थाना पुलिस ने आज नाबालिग किशोरी का अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व से ही एक अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था,लेकिन बरामद नाबालिग के बायानो के बाद आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पास्को एक्ट की धाराओं में भी इजाफा कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 7 जनवरी 2024 को देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बैराड़ कस्बे का रहने वाला गोविंदा वाल्मीकि बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा कर ले गया था। आरोपी ने इस दौरान किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को 48 घंटे के अंदर बरामद कर लिया था।

लेकिन आरोपी तभी से फरार था। इस मामले में किशोरी के बयानों के बाद पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी। जिसके चलते पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को माननीय न्यायालय ने जेल भेज दिया।