पिछोर। शिवपुरी जिले के खोड़ चौकी क्षेत्र के डंगरिया गांव में घरजमाई बन कर रह रहे युवक का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इससे परेशान होकर महिला ने जहरीली दवा खा ली, महिला को उपचार के लिए पहले खोड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक डंगरिया गांव के रहने वाली 21 साल की राजकुमारी का पति सुनील आदिवासी घर जमाई बन कर रह रहा था। रविवार की शाम सुनील ने अपनी पत्नी राजकुमारी से किसी बात को लेकर झगड़ा कर लिया था और घर से चला गया था। इससे नाराज होकर राजकुमारी ने घर में रखी फसल में डालने वाली जहरीली दवा खा ली थी। तबीयत बिगड़ने के बाद राजकुमारी को उल्टियां होने लगी थी।
गनीमत रही कुछ देर बाद राजकुमारी की भाभी रचना उसके घर पहुंच गई। तब कहीं जाकर राजकुमारी को उपचार के लिए खोड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।