SHIVPURI NEWS - पायगा गांव में जमीन को लेकर विवाद, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Bhopal Samachar
शिवुपरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के पायगा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये बताया जा रहा है एक व्यक्ति ने यहा कोई संतान नहीं है उसकी जमीन को हड़पने के लिए दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पायगा गांव में रहने वाले जवाहर गिरी गोस्वामी के यहां कोई संतान नहीं है और वह उसके परिवार के अन्य लोगों के साथ रहता है। उसके जमीन के पास महेन्द्र गिरी पुत्र शालिग्राम गिरी, भरत गिरी, सोम गिरी, रशमी, सीमा, की जमीन मौजूद है। बताया जा रहा है कि जवाहर गिरी गोस्वामी खेत पर ही रहता था लेकिन महेन्द्र गिरी के लडको से उसकी जमीन को लेकर लड़ाई हो गई थी वह उसकी जमीन को हड़पना चाहते है इसके बाद जवाहर गिरी अपने परिवार के अन्य लोगों के पास रहने के लिए गांव में आ गया था

लेकिन बताया जा रहा है कि कल जवाहर गिरी अपने खेत पर सामन उठाने के लिए अपने परिवार के लोगों के साथ गया था तभी महेन्द्र गिरी पुत्र शालिग्राम गिरी, भरम गिरी, सोम गिरी, रशमी, सीमा,सभी ने मिलकर लाठी डंडों से हमला कर दिया जिससे जवाहर गिरी के परिवार के पांच लोग घायल हो गये जिसमें हरिराम गोस्वामी, राजेश गोस्वामी, गोविन्द गिरी गोस्वामी, जवाहर गिरी गोस्वामी, ललीबाई, गंभीर रूप से घायल हो गये कुछ गंभीर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है जहां उसका उपचार जारी है।