कलेक्टर के पास नहीं है शीतकालीन अवकाश घोषित करने का अधिकार,पढिए क्यो - SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी में ठंड अटैक जारी है,कोहरा धुंध और ओस बरसने के बाद आज शीतलहर शुरू हो गई। शिवपुरी में इस समय 10 किमी की रफ्तार से हवा चल है जिससे लोगों का अब गर्म कपड़े राहत प्रदान नहीं कर पा रहे है। ऐसी स्थिति में आज से बच्चो के स्कूल शुरू हो गए है।

हालांकि ठंड के कारण शिवपुरी कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। कक्षा नर्सरी से 5वीं क्लास तक की कक्षाएं अब 10 बजे से पहले संचालित नहीं की जा सकती है इसी प्रकार कक्षा 6 से 12वीं तक की क्लास सुबह 9 बजे से पूर्व संचालित नहीं की सकती है,यह आदेश 30 जनवरी तक रहेगा।

आज से स्कूल शुरू हो चुके है ऐसा लग रहा था कि कलेक्टर शिवपुरी बच्चो के अवकाश को आगे बडा सकते है लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि  स्कूल शिक्षा मंत्रालय ने कलेक्टरों से टाइम चेंज करने और छुट्टी घोषित करने के अधिकार छीन लिए है। आज 5वीं क्लास के बच्चे अपनी बसों का इंतजार करते हुए सडक पर सुबह 9 बजे ही खड़े हो गए थे। इस स्थिति में जहां बडे बडे लोग रजाई में दुबके बैठे थे।

कलेक्टरों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की गाइडलाइन
मौसम के कारण स्कूलों में समय के परिवर्तन का निर्णय जिला शिक्षा अधिकारी एवं कलेक्टर अपने स्तर पर नहीं ले सकते। सबसे पहले विद्यालय के प्रतिनिधियों और अभिभावकों की मीटिंग बुलाई जाएगी। मीटिंग के फैसले से आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल एवं संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल को अवगत कराया जाएगा और दोनों अधिकारियों की अनुमति के बाद समय परिवर्तन की घोषणा की जाएगी।

स्कूलों का समय बदलने का आदेश एक दिन पहले जारी किया जाएगा। स्कूल संचालकों को समय परिवर्तन के आदेश का पालन कर रहे हेतु एक दिन का समय दिया जाएगा।

शीत ऋतु में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम होने और गर्मी के मौसम में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की संभावना पर प्री प्राइमरी से कक्षा 5 तक की छुट्टी की घोषणा कलेक्टर कर सकते हैं लेकिन इससे पहले कलेक्टर को संचालक राज्य शिक्षा केंद्र से परामर्श करना होगा।

किसी भी अन्य स्थिति के चलते यदि स्कूलों का समय बदलने की आवश्यकता पड़ती है तो कलेक्टर को आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय एवं संचालक राज्य शिक्षा केंद्र से अनुमति लेनी होगी।