SHIVPURI ​​नगर पालिका कागजों में जला रही है अलाव, शीतलहर में सिकुड रहे आमजन

Bhopal Samachar
मोहन सिंह @ शिवपुरी। शिवपुरी में लगातार मौसम के बदलाव के कारण लोग घर से निकल नहीं पा रहे है। हर दिन मौसम का अलग ही रुख देखने को मिलता है। पिछले एक हफ्ते से लगातार सर्द हवाओं के साथ सुबह शाम कडाके की ठंड पड रही है। लेकिन कुछ भी हो लोगों को मजदूरी से लेकर ऑफिस वर्क के लिए निकलना ही पड़ता है। ऐसे में नगर पालिका के द्वारा ठंड के जोर पकड़ते ही नगर के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है। लेकिन इन सर्द हवाओं व कंपकंपा देने वाली ठंड से बचाव के लिए अभी तक नगर प्रशासन ने नगर में पूर्ण रूप से अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की है।

यह बताया नगर पालिका के कर्मचारियों ने
जब इस मामले को लेकर नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लगभग 5 क्विंटल लकड़ी प्रतिदिन शहर के सार्वजनिक स्थानों पर जलाई जा रही है। यह भी बताया कि उसकी रोजाना खरीदारी की जा रही है। और अलग अलग स्थानों पर रोजाना सप्लाई की जा रही है। यह काम पिछले लगभग 10 से 15 दिनों से किया जा रहा है। अभी तक लगभग 45 हजार रुपये की लकड़ी आम जनों के अलाव के लिए जल चुकी है। अभी नगर पालिका खुद इसकी व्यवस्था कर रही है।

लेकिन यह है जमीनी हकीकत
नगर में ठंड के जोर पकड़ते ही नगर पालिका के द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है। लेकिन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी नगर पालिका के अधिकारियों की नींद अभी तक नहीं खुली है। जब मीडिया के लोगों द्वारा अधिकारियों को याद दिलाया जाता है। जब याद आता है कि हां अलाव की व्यवस्था नगर पालिका को ही करना है। लेकिन इसके बाद ही एक सप्ताह तो अधिकारी आश्वासन में निकाल देते है। नगर पालिका के द्वारा नगर के आम जनो के लिए मुख्य चौराहों, गरीब बस्तियों, अस्पताल, बस स्टैंड आदि स्थानों पर शासकीय अलाव जलाए जाते हैं। इससे अधिक से अधिक लोग इसका फायदा उठा सकें।

कूड़ा-करकट जला रहे हैं लोग
नगर पालिका द्वारा नगर में अलाव जलाने के लिए कहीं भी लकडिय़ों का इंतजाम नहीं किया है। इस कारण लोग अपने स्तर पर कूड़ा-करकट बीनकर अलाव जलाकर सर्दी से बचने के जतन कर रहे हैं। इसमें लोग प्लास्टिक तक जला रहे हैं, जो पर्यावरण में जहरीला धुआं छोड़ रही है। कुछ स्थानों पर बेकार पड़े टायरों को भी जलाकर ठंड भगाई जा रही है जो बदबू के साथ पर्यावरण पर विपरीत असर डाल रहे हैं।

प्रतिवर्ष जलाए जाते हैं सरकारी अलाव
प्रशासन के द्वारा हर बार मुख्य चौराहों, गरीब बस्तियों, अस्पताल, बस स्टैंड आदि स्थानों पर शासकीय अलाव जलाए जाते हैं। इससे अधिक से अधिक लोग इसका फायदा उठा सके। इस बार तापमान में अधिक गिरावट होने के बाद भी यह व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी है।

ठिठुरते हैं लोग बस स्टैंड बाहर के यात्री ठिठुरते रहते हैं। जिला अस्पताल में मरीजों के साथ आए लोगों को रहने की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें ऐसी ठंड में भी आसमान के नीचे सोना पड़ता है। रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को बिना शेड वाले स्टेशन पर ठंड से सामना करना पड़ता है। इन स्थानों पर लकड़ी की व्यवस्था नहीं होने से अलाव नहीं जल रहे हैं।

इनका कहना है।
अलाव के लिए हमने टेंडर जारी किये है कुछ ही दिनों में अलाव की व्यवस्था की जाएगी।
नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा शिवपुरी

इनका कहना है
अलाव की व्यवस्था हमने 15 दिन पहले ही कर दी है। अभी टेंडर जारी नहीं हुआ है इसका 1 लाख रुपये तक नगर पालिकस खुद खर्च कर सकती है। अभी जगह आलाव की व्यवस्था है। बांकी जानकारी गौरव से ले सकते है।

नगर पालिका सीएमओ केशव सगर शिवपुरी

इनका कहना है

की व्यवस्था मैंने सब जगह की है। जैसे रेलवे स्टेशन, पोहरी बस स्टैंड, दोने रैन बसेरे, जिला चिकित्सालय, माधव चौक, मेडिकल कॉलेज, तात्या टोपे, पुराना बस स्टैंड
नगर पालिका कार्यालय सहायक गौरव दुबे शिवपुरी