SHIVPURI NEWS - भैरो अष्टमी पर जलवा होगा सरकार का, पढिए प्रसाद का मेन्यू-नाश्ते से लेकर ​महाप्रसाद तक

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के धर्मशाला रोड पर स्थित प्राचीन स्वयंभू भैरो बाबा मंदिर पर इस बार भी भैरो अष्टमी अपनी पूरी भव्यता के साथ मनाई जाऐगी। भैरो अष्टमी के दिन मंदिर पर अनुष्ठान के साथ महाप्रसाद और उत्सव के कई कार्यक्रम रखे गए है। सुबह से लेकर कर देर रात तक 5 प्रकार से अधिक भंडारे के साथ दिल्ली की झांकियां रात में सबसे आकर्षण का केन्द्र रहेगी।

जैसा कि विदित है कि पिछले वर्ष भैरो बाबा उत्सव समिति ने सुबह से लेकर शाम तक भंडारे का आयोजन कराया गया था,जिसमे सबसे अधिक लच्छे के पराठे और दाल मखानी चर्चा में रहेगी। इन पराठो के लिए बीस तंदूर की व्यवस्था की गई थी इस बार भी रात के भंडार में लच्छे के पराठै और दाल मखानी की भक्तों के भंडारे में महा प्रसादी के रूप में वितरित किए जाऐंगें।


भैरो बाबा उत्सव समिति के सदस्य मयंक सैन मोंटी ने बताया कि भैरो अष्टमी के दिन हमारे भैरो बाबा सरकार का जलवा रहेगा,इस बार भैरो बाबा के भक्तों के लिए भंडारे के रूप में सुबह नाश्ते में आठ बजे से पोहा,चाय और गरमा गरम जलेबी रहेगी जो 11 बजे से तक वितरित होगी।

उसके बाद 11 बजे से फिर मैन्यू चैंज होगा दिन में गर्म रस भरी इमरती,बूंदी और हल्बे का वितरण 2 बजे तक भैरो दरबार में दर्शन करने वाले भक्तों के लिए वितरित किया जाऐगा।

शाम को समय मान्य एंड बबले & केटर्स के प्रसिद्ध तीसरी पीढ़ी की बेडई का दौर शुरू होगा। दोपहर में धर्मशाला रोड से गुजरने वाले हर भक्त के लिए बेडई और सब्जी का दौर शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके बाद भैरो बाबा सरकार के भंडारे में फिर मेन्यू में बदलाव होगा और चार बजे से 6 बजे तक मंगोडे और पकोड़े का वितरण प्रसाद के रूप में किया जाऐगा। वही सुबह से शाम तक शिवपुरी का सबसे अधिक प्रसाद के रूप में ग्रहण करने वाला प्रसाद अन्नकूट रहेगा।


इसके बाद भैरो के दरबार में महाप्रसाद का वितरण किया जाऐगा। इस महाप्रसाद में भक्तों को लच्छे वाले पराठे और दाल मखानी का प्रसाद वितरण किया जाऐगा। यह प्रसाद शाम 7 बजे से देर तक इस प्रसाद का दौर जारी रहेगा।

फूल बंगला और दिल्ली की झांकियां आकर्षण का केन्द्र
भैरो अष्टमी के दिन सुबह विशेष आरती की जाऐगी। वही रात में महाआरती का आयोजन रखा गया है। बाबा को 56 भोग लगाए जाऐंगे। मंदिर को फूल बंगला से सजाया जाऐगा। वह दिल्ली से विशेष झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहेगी। वही भैरो बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा और सुंदरकांड का आयोजन रखा जाऐगा।

भैरो बाबा उत्सव समिति के सदस्य जय नारायण शर्मा ने कहा कि शिवपुरी शहर के यह पहला भंडारा होता है। जिसमें सुबह नाश्ते से लेकर रात तक प्रसाद का वितरण चलता रहता है जिसमें लगातार मेन्यू बदलते है। यह जलवा है हमारे भैराबाबा सरकार का। भक्तो से अनुरोध है भैरो अष्टमी के दिन भैरो बाबा के दर्शनों का लाभ ले और अधिक से अधिक संख्या में भंडारा प्रसाद ग्रहण करे।