SHIVPURI NEWS - कोलारस में घर पर प्रसव, प्रसूता की मौत

Bhopal Samachar
कोलारस। खबर शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना सीमा में आने वाले गांव गणेशखेडा से मिल रही है कि गणेश खेड़ा में निवास करने वाली एक प्रसूता ने घर पर ही प्रसव को गया। प्रसूता ने एक लाडो को जन्म दिया लेकिन प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड और उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गणेश खेड़ा निवासी रामरती 26 पत्नी अनिल आदिवासी की गुरुवार देर रात घर पर ही डिलीवरी हो गई। जिसमें उसने एक बालिका को जन्म दिया। बालिका के जन्म के बाद जच्चा को कोलारस अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं नवजात को स्वस्थ बताया और उसे भर्ती कर लिया है।