SHIVPURI NEWS -पत्नी से लड़कर कमरे में लटक गया 30 साल का युवक, गेट तोड़कर निकाला

Bhopal Samachar
बैराड। खबर शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के बैराड़ थाना सीमा से मिल रही है कि बैराड कस्बे के कालामढ में रहने वाले एक 30 साल के युवक की लाश उसी के कमरे में लटकी मिली है। बताया जा रहा है कि युवक की लाश को गेट तोड़कर निकाला गया। बैराड़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप मामले की जांच शुरू की है।

शांति बाई कुशवाह ने बताया कि उसके बेटे विनोद कुशवाह की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी। शनिवार रात विनोद घर के बाहर काफी रात तक अलाव के आगे बैठा रहा था। जब मैंने उसे सोने की बात कही है। इसके बाद विनोद अपने कमरे में सोने चला गया था।

आज सुबह जब मैं विनोद को जगाने पहुंची तो कमरे की भीतर से कुंदी लगी थी। जब बुलाने के बाद भी बेटे ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद दरवाजे को तोड़कर देखा तो विनोद का शव पंखे के लटका हुआ था।

बताया गया है विनोद के घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था इसी के चलते विनोद की पत्नी भी मायके चली गई थी। इसके बाद विनोद ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बैराड़ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी।