SHIVPURI NEWS - तुलसी नगर में घना कोहरा बना चोरी का कारण, शिक्षक के 12 लाख के गहने गायब

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के देहात थाना सीमा में आने वाले तुलसी नगर में एक शिक्षक के सूने मकान में 12 लाख रुपए का माल चोरो ने गायब कर दिया। बताया जा रहा है कि शिक्षक लगातार शासकीय अवकाश होने के कारण परिवार सहित गिरिराज जी की परिक्रमा लगाने गए थे। शिक्षक को एक दिन पहले ही आना था लेकिन घना कोहरा होने के कारण वह ग्वालियर में रुक गए थे।

सीएम राइज स्कूल में पदस्थ शिक्षक बलराम झा ने बताया कि वह परिवार सहित मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए शनिवार को शिवपुरी से निकले थे,ग्वालियर मे एक बेटा साथ रहता था वह भी उनके साथ गया था। सोमवार को करीब 4 बजे घर लौटे थे। इसके बाद उन्हें घर का दरवाजा खुला मिला। घर में अंदर घुसने पर सामान बिखरा और अलमारी का लॉक टूटा मिला था।

अलमारी में रखे तीन सोने के हार, तीन सोने की चूड़ी के सेट, एक बेंदा, एक सोने का बड़ा मंगलसूत्र, सोने के दो छोटे मंगलसूत्र, दो बड़ी जेंट्स अंगूठी, चार लेडीज अंगूठी, चांदी के एक बड़ी करधौनी, दो छोटी करधौनी, चांदी की एक जोड़ बड़ी तोड़िया, छह जोड पायलें, सोने की एक जोड़ी झुमकी, चार जोड़ टॉप्स चोरी करके ले गए। चोरी हुए जेबरात करीब 12 लाख रुपए के थे। इसकी शिकायत देहात थाना में दर्ज कराई गई है।

बटों की शादी के लिए बनवाए थे जेवरात

शिक्षक बलराम झा ने बताया कि उसने अपने बेटों की शादी के लिए बहुओं के लिए जेवरात बनवा कर रखे थे। रविवार की शाम तक वापस लौट कर घर आ जाना था। हालांकि कोहरा होने की वजह से उन्हें ग्वालियर में रविवार की रात अपने बेटे के पास रुकना पडा। इसके बाद आज वह अपने घर पहुंचे। जहां उनके घर में चोरी हो चुकी थी। मामले में पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।