SHIVPURI NEWS - घने कोहरे के कारण आपस में टकरा गए लोडिंग वाहन,1 की मौत 3 घायल

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा में आने वाले सिंह निवास गांव के पास कुअंरपुर रोड पर आज सुबह 5 बजे 2 लोडिंग वाहन आमने सामने से टकरा गए। इस दुर्घटना में एक मौत और तीन लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है। घायलों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है।

सिंहनिवास गांव के पास कुअंरपुर रोड पर आज शुक्रवार सुबह 5 बजे लोडिंग वाहन की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक किसान की मौत हो गई, वहीं तीन किसान घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजिबिलिटी कम थी इसके चलते दोनों लोडिंग वाहन आपस में टकरा गए। कोतवाली पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार तीन पहिया लोडिंग वाहन में सब्जी भरकर शिवपुरी की सब्जी मंडी में सब्जी बेचने कुछ किसान आ रहे थे। तब ही ये हादसा हुआ।

इस घटना में गंभीर घायल हुए खेरिया गांव के रहने वाले 52 साल के किसान कल्याण रावत की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई। वहीं राजू कुशवाह, रामसेवक कुशवाह और वीरू कुशवाह भी इस घटना में घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।