सर्दी का सितम: शिवपुरी जिले में लगातार लुढक रहा हैं पारा 9 डिग्री तक पहुंचा

Bhopal Samachar

शिवपुरी। अब रात के समय में भी सर्दी तेज होने लगी है। यहां तापमान में गिरावट से रात के समय में ठिठुरन भरी सर्दी पड़ रही है। इसके अलावा दिन के समय में भी सर्द हवाएं चल रही है। इसके चलते अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। तापमान में गिरावट आने से लोग अब अलाव व हिटरों के सहारे है।

शुक्रवार को सुबह के समय में हल्का कोहरा छाया रहा। यहां धूप खिलने के बाद भी दिन के समय में सर्दी का अहसास रहा। क्योंकि दिनभर सर्द हवाएं चलती रही है। इससे दिनभर लोग सर्दी से परेशान नजर आए। रात के समय में


लगातार आ रही तापमान में गिरावट से सर्दी और बढ़ गई है। यहां अधिकतम तापमान में बीते रोज की तुलना में 2 डिग्री की गिरावट रही। वहीं न्यूनतम तापमान बीती रात की तुलना में स्थिर रहा। तापमान में रात के समय में आ रही गिरावट के चलते लोग कंपकपाने को मजबूर हो रहे है।

मौसम विभाग की मानें तो अब सर्दी और तेज होगी। यहां दिसंबर के अंत व जनवरी की शुरुआत में न्यूनतम तापमान में गिरावट रह सकती है। ऐसे में न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री के आस-पास जा सकता है। वहीं अगर तापमान 5 डिग्री से नीचे गया तो पाला पड़ने की संभावना बढ़ जाएगी।